West Bengal Election Violence Video: TMC की हार की खीज या BJP के जीत का जोश?.. मतगणना के बीच पोलिंग सेंटर के बाहर भारी हंगामा.. तोड़ी गई कुर्सियां, देखें वीडियो

Ads

West Bengal Election Violence Video: बंगाल चुनाव में हिंसा, आसनसोल मतगणना केंद्र पर हंगामा, BJP आगे, TMC पीछे, वीडियो वायरल

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 01:24 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 01:24 PM IST

Today Assembly Election Live Result 2026 || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • आसनसोल मतगणना केंद्र के बाहर झड़प और तोड़फोड़
  • BJP 192 सीटों पर आगे, TMC 107 पर पीछे
  • सोशल मीडिया पर हिंसा का वीडियो तेजी से वायरल

कोलकाता: चार राज्यों के साथ ही पश्चिम बंगाल में भी मतगणना जारी है। (West Bengal Election Violence Video) ताजा रुझानों के मुताबिक़ पश्चिम बंगाल में भाजपा 192 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सत्ताधारी ममता की पार्टी 107 सीटों पर आगे है। इस बीच खबर आ रही है कि, सियासी दलों के नेताओं बंगाल के एक मतगणना केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया है। मतगणना के बीच हुए विवाद के बाद कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है। इस पूरे हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। बताया जा रहा है कि, आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना केंद्र के पास झड़प के दौरान कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। सुरक्षाकर्मी मौके पर मौजूद हैं।

 

क्या कहते हैं एग्जिट पोल के आंकड़े?

पश्चिम बंगाल (West Bengal Chunav Parinam 2026)

यहां का मुकाबला सबसे दिलचस्प है। (West Bengal Election Violence Video) अधिकतर सर्वे टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। कुछ पोल्स (जैसे P-MARQ) बीजेपी को 150-175 सीटों के साथ बढ़त दे रहे हैं, तो कई सर्वे हंग असेंबली की संभावना जता रहे हैं, जहां मामूली वोट स्विंग से नतीजे बदल सकते हैं।

तमिलनाडु (Tamil Nadu Chunav Parinam 2026)

यहां डीएमके का पलड़ा भारी दिख रहा था, लेकिन एक्टर विजय की पार्टी ‘टीवीके’ (Tamilaga Vettri Kazhagam) ने एंट्री मारकर खेल बिगाड़ दिया है। (Today Assembly Election Live Result 2026) एक्सिस माय इंडिया जैसे सर्वे तो विजय की पार्टी को 120 सीटों तक दिखा रहे हैं, जो स्टालिन के लिए बड़ी चिंता बन सकता है।

असम (Assam Chunav Parinam 2026)

यहां ज्यादातर एग्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की साफ बढ़त दिखा रहे हैं, जहां पार्टी 85–100 सीटें जीतकर दोबारा सरकार बना सकती है।

पुडुचेरी (Puducherry Chunav Parinam 2026)

पुडुचेरी में भी एनडीए (NDA) को बहुमत मिलने के पूरे चांस हैं।

केरल (Kerlam Chunav Parinam 2026)

यहां मुकाबला ‘नेक-टू-नेक’ है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली UDF को हल्का सा फायदा (70-75 सीटें) मिलता दिख रहा है, लेकिन वामपंथी गठबंधन (LDF) भी कड़ी टक्कर दे रहा है।

उप-चुनावों के नतीजे भी आएंगे

कर्नाटक की दो सीट, नगालैंड और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 7 में से 4 सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। (West Bengal Election Violence Video) महाराष्ट्र की एक सीट NCP के पास थी। कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। ये 7 सीटें वहां के पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं।

इनमें सबसे चर्चित सीट बारामती है, जहां से महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार विधायक थे। अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान हादसे में हो गया था।इस सीट से उपचुनाव में महाराष्ट्र की डिप्टी CM और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा मैदान में हैं। उनके खिलाफ महाविकास अघाड़ी ने कोई कैंडिडेट नहीं दिया, लेकिन 22 निर्दलीय मैदान में हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-

अमेरिका में ट्रंप की लोकप्रियता घटी, आर्थिक मुद्दों पर 66 प्रतिशत अमेरिकी असंतुष्ट: सर्वेक्षण

उप्र : कौशांबी में खुदाई करते समय मिट्टी में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत

नासिक में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

झारखंड के गोड्डा में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक अन्य गंभीर रूप से घायल

कांग्रेस नेताओं को एथेनॉल नीति समझने के लिए गांवों का दौरा करने की जरूरत : जयंत चौधरी