नासिक में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

नासिक में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार

नासिक में तीन वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
Modified Date: May 3, 2026 / 11:23 pm IST
Published Date: May 3, 2026 11:23 pm IST

ठाणे, तीन मई (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक जिले में तीन वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

सायखेडा थाने के निरीक्षक संदीप गुघे ने बताया कि यह घटना एक मई को हुई थी।

उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया, ‘‘पीड़िता के पिता एक शादी में शामिल होने गए थे। बच्ची की मां जब पानी लेने बाहर निकली तो आरोपी समीर भाऊसाहेब महाले घर में घुस गया और वारदात को अंजाम दिया।’’

घटना के सिलसिले में मामला शनिवार को दर्ज किया गया।

गुघे ने बताया कि महाले को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाषा

शुभम सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में