Oneplus Smartphone Price Hike: OnePlus फोन सस्ता समझकर लेने जा रहे हैं? पहले देख लें नई कीमत! कंपनी ने अचानक 4,000 रुपये तक बढ़ा दिए दाम
Oneplus Smartphone Price Hike: वनप्लस ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ा दिए हैं। इनमें Nord 6, Nord CE 6, Nord CE 6 Lite, N6 और N6x जैसे …

(Oneplus Smartphone Price Hike/ Image Credit: Oneplus)
- OnePlus फोन हुए महंगे
- ₹4,000 तक बढ़े दाम
- Nord CE 6 Lite सबसे ज्यादा महंगा
नई दिल्ली: Oneplus Smartphone Price Hike: अगर आप इन दिनों नया Oneplus स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले नई कीमतें जरूर देख लें। कंपनी ने भारत में अपने कई फोन के दाम (Oneplus Smartphone Price Hike) बढ़ा दिए है। कीमतों में यह बदलाव मेमोरी केंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के बीच हुआ है। जिसके चलते Nord 6, Nord CE 6, Nord CE 6 Lite, N6 और N6x समेत कई मॉडल अब पहले की अपेक्षा महंगे मिल रहे हैं।
Nord CE 6 Lite सबसे ज्यादा महंगा
OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत में सबसे बड़ी (Oneplus Smartphone Price Hike) बढ़ोतरी हुई है। इसका 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 28,999 रुपये का हो गया है जो पहले 25,999 रुपये में मिलता था। वहीं 8GB + 128GB मॉडल 27,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 30,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये पहुंच गया है। यानी कुछ वेरिएंट पर 4,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
Nord 6 और Nord CE 6 भी हुए महंगे
OnePlus Nord 6 के दोनों मॉडल अब 2,000 रुपये महंगे हो गए हैं। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 46,999 रुपये और 12GB + 256GB मॉडल 52,999 रुपये में उपलब्ध है। पहले इनकी कीमत क्रमशः 44,999 रुपये और 50,999 रुपये थी। वहीं Nord CE 6 का 6GB + 128GB मॉडल अब 28,999 रुपये , 8GB + 128GB 30,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट 34,999 रुपये का हो गया है।
N6 और N6x की नई कीमतें
हाल में लॉन्च हुए OnePlus N6 की कीमत में भी 2,000 रुपये की (Oneplus Smartphone Price Hike) बढ़ोतरी हुई है। इसका 4GB + 128GB वेरिएंट अब 24,999 रुपये और 6GB + 128GB मॉडल 26,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं जुलाई में लॉन्च हुए OnePlus N6x के 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 20,999 रुपये और 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये हो गई है।
कंपनी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं
नई कीमतें OnePlus India की वेबसाइट पर दिखाई दे रही हैं, लेकिन कंपनी ने अभी तक कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई अलग आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में फोन खरीदने से पहले कंपनी की वेबसाइट पर मौजूदा कीमत जरूर चेक कर लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Career Options After Retirement: नौकरी से रिटायर, लेकिन काम से नहीं! 50-60 की उम्र में भी कमाई के खुल सकते हैं नए रास्ते, जानिए कौन सा करियर रहेगा सबसे बेस्ट!
- Gunmaaster G9 Release Date: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म Gunmaaster G9 का इंतजार का हुआ खत्म, इस दिन बड़े पर्दे पर होगी रिलीज, जानें कौन-कौन नजर आएगा मुख्य भूमिका में
- HC On Teacher Transfer: अब नहीं होंगे शिक्षकों के तबादले! हाईकोर्ट ने इस वजह से ट्रांसफर पर लगाई रोक, कहा- फिलहाल जहां पोस्टिंग वहीं करिए ड्यूटी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Nord 6, Nord CE 6, Nord CE 6 Lite, N6 और N6x की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: OnePlus Smartphone Price Hike: Planning to buy a OnePlus phone thinking it's a bargain? Check the new prices first! The company has suddenly raised prices by up to ₹4,000.
इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am