Ameesha Patel Stranded in Dubai/Image Credit: IBC24.in
Ameesha Patel Stranded in Dubai: मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल इन दिनों काफी ज्यादा परेशान चल रही है। इजरायल-यूएस और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार 4 मई की शाम को अमीषा पटेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस युद्ध के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई घंटों तक फंसी रहीं। ऐसा हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हुए मिसाइल हमलों के बाद उनकी न्यूयॉर्क से मुंबई कनेक्टिंग फ्लाइट के मस्कट की ओर डायवर्ट होने से हुआ।
अमीषा पटेल ने अपने एक्स अकाउंट में लिखा कि, ‘न्यूयॉर्क से मुंबई वापस आ रही थीं एमिरेट्स से, जैसे ही हम दुबई में लैंडिंग करने वाले थे, UAE के एयरस्पेस को ईरान के ताजा मिसाइल हमलों के कारण बंद कर दिया गया। अब हमें मस्कट की ओर डायवर्ट कर दिया गया है (Ameesha Patel Stranded in Dubai) और आगे की अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। यह युद्ध कब खत्म होगा। प्रार्थना कर रही हूं।’
— ameesha patel (@ameesha_patel) May 5, 2026
Ameesha Patel Stranded in Dubai: कुछ घंटों बाद मंगलवार, 5 मई की सुबह उन्होंने दुबई एयरपोर्ट के अंदर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए एक और अपडेट शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘दुबई एयरपोर्ट पर घंटों से इंतजार कर रही हूं, और इंतजार अभी भी जारी है। घर पहुंचने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’
Been hours n hours at DUBAI airport !! And the wait continues …. Can’t wait to get home to MUMBAI ❤️❤️❤️ pic.twitter.com/Kcmrro3fyf
— ameesha patel (@ameesha_patel) May 5, 2026
Ameesha Patel Stranded in Dubai: अमीषा पटेल ने एयरपोर्ट लाउंज की दूसरी तस्वीर भी शेयर की। इसमें वे अपनी टीम के दो अन्य सदस्यों के साथ दिख रही हैं। (Ameesha Patel Stranded in Dubai) तीनों एक टेबल के चारों ओर बैठे नजर आए। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘न्यूयॉर्क सिटी से निकले 24 घंटे हो चुके हैं और मुंबई पहुंचने के लिए अब भी घंटों की गिनती चल रही है। एयरपोर्ट लाउंज में अनंत तक का इंतजार।’
On my way back to
MUMBAI from NEW YORK on Emirates! As we were about to land in DUBAI the airspace closed in UAE due to fresh missile Attacks! We have now been diverted to MUSCAT n are awaiting further updates !! When will this WAR end 🙏🏻🙏🏻!! Praying 🙏🏻🙏🏻🙏🏻❤️— ameesha patel (@ameesha_patel) May 4, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-