नाना बनते ही अनिल कपूर ने शेयर किया बहुत ही प्यारा नोट, कही ये Nice बात, शादी के 4 साल बाद सोनम बनीं मां
Sonam Kapoor Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर किलकारी गूंज रही है। अब वह मां बन चुकी हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा...
anil kapoor
Sonam Kapoor Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के घर किलकारी गूंज रही है। अब वह मां बन चुकी हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर फैन्स को ये खूशखबरी दी। उन्होंने बताया कि वो पेरेंट्स बन गए हैं और सोनम ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। दूसरी ओर सोनम के पिता यानी बॉलीवुड के वेटरन एक्टर अनिल कपूर ने बच्चे के ग्रैंड पेरेंट्स की तरफ से एक बहुत प्यारा नोट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
अनिल कपूर ने लिखा, ’20 अगस्त 2022 को, हमें हमारे परिवार के सबसे नए सदस्य का अराइवल अनाउंस करते हुए बहुत खुशी हो रही है। सोनम और आनंद को एक हेल्दी बेबी बॉय हुआ है और हम इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकते। हमारा दिल गर्व, और नए पेरेंट्स और उनके खूबसूरत एंजेल के लिए प्यार से फूला जा रहा है।’
अनिल कपूर ने इस पोस्ट के साथ कुछ भी कैप्शन नहीं लिखा सिर्फ एक ब्लैक हार्ट लगाया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लेजेंड सिंगर बॉब मार्ले और द वेलर्स का गाना ‘थ्री लिटल बर्ड्स’ भी ऐड किया। सोनम की छोटी बहन रिया कपूर ने भी अनिल कपूर का ये नोट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया।
View this post on Instagram
इस नोट को उन्होंने अपने और अपनी पत्नी सुनीता के नाम के साथ-साथ, आनंद के पेरेंट्स- हरीश और प्रिया आहूजा के तरफ से साइन किया। अनिल ने लिखा, ‘खुशी में सराबोर ग्रैंड पेरेंट्स’। अपने नोट में अनिल कपूर ने एक्साइटेड आंटी और अंकल के लिए अपनी छोटी बेटी रिया कपूर और उनके पति करण बूलानी, बेटे हर्षबर्धन कपूर और आनंद के भाई अनंत आहूजा का नाम लिखा।

Facebook


