Bhoot Bangla Akshay Kumar New Movie: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में इस धांसू एक्टर की एंट्री, अब ब्लॉकबस्टर जोड़ी बड़े पर्दे में मचाएंगे धमाल
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में इस धांसू एक्टर की एंट्री….Bhoot Bangla Akshay Kumar New Movie: Entry of this amazing actor

Bhoot Bangla Akshay Kumar New Movie | Image Source | KHILADI ASHOK X Handle
- प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’
- ‘भूत बंगला’ में जिशु सेनगुप्ता की एंट्री,
- अक्षय कुमार और तब्बू की 25 साल बाद वापसी,
Bhoot Bangla Akshay Kumar New Movie: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के जरिए अक्षय और प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है फिल्म में टैलेंटेड एक्टर जिशु सेनगुप्ता की एंट्री हो गई है। इस खबर ने फैन्स की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है।
Read More : Jija-Sali Love Story: अब ये मेरे पति हैं… जीजा-साली की अजब प्रेम की गजब कहानी, घरवाले भी जानकर रह गए दंग
जिशु सेनगुप्ता की ऑफिशियल एंट्री
Bhoot Bangla Akshay Kumar New Movie: मेकर्स ने जिशु सेनगुप्ता के 48वें जन्मदिन के खास मौके पर यह ऐलान किया कि वे ‘भूत बंगला’ का हिस्सा होंगे। सोशल मीडिया पर फिल्म की टीम ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए लिखा, "भूत बंगला में उनका जादू देखने के लिए एक्साइटेड हूं। यह एक रोमांचक सफर होने वाला है।"
View this post on Instagram
अक्षय कुमार और तब्बू की 25 साल बाद वापसी
Bhoot Bangla Akshay Kumar New Movie: प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने वाली ‘भूत बंगला’ इसलिए भी खास है क्योंकि इस फिल्म में अक्षय कुमार और तब्बू की जोड़ी पूरे 25 साल बाद एक साथ नजर आएगी। इससे पहले दोनों आखिरी बार 2000 में रिलीज़ हुई ‘हेरा फेरी’ में साथ दिखे थे, जो आज भी कल्ट क्लासिक मानी जाती है। फिल्म में अक्षय और तब्बू के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और वामिका गब्बी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
फिल्म से जुड़ी अन्य दिलचस्प बातें
Bhoot Bangla Akshay Kumar New Movie: प्रियदर्शन की फिल्मों में कॉमेडी और इमोशन का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलता है, और इस बार वे हॉरर-कॉमेडी के जॉनर में धमाका करने वाले हैं। अक्षय कुमार पहले भी ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्म से इस जॉनर में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं, जिससे उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और माना जा रहा है कि यह 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: फिल्म में जिशु सेनगुप्ता का रोल फिलहाल गुप्त रखा गया है, लेकिन यह एक महत्वपूर्ण किरदार होगा।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhoot Bangla Akshay Kumar New Movie: Entry of this amazing actor
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am