Chhattisgarhi Film Kiran: दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘किरण’ ने जीता बेस्ट कॉन्सेप्ट अवॉर्ड, इससे पहले भी कई अवार्ड कर चुके हैं अपने नाम

Chhattisgarhi Film Kiran: दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म 'किरण' ने जीता बेस्ट कॉन्सेप्ट अवॉर्ड

Chhattisgarhi Film Kiran: दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘किरण’ ने जीता बेस्ट कॉन्सेप्ट अवॉर्ड, इससे पहले भी कई अवार्ड कर चुके हैं अपने नाम

cg movie kiran

Modified Date: February 28, 2023 / 12:05 pm IST
Published Date: February 28, 2023 12:05 pm IST

बिलासपुर। Chhattisgarhi Film Kiran छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण ने दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एशियन फीचर फिल्म का अवार्ड जीता है। इससे पहले भी सींगापुर में फिल्म अभिनेता अखिलेश पांडे को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिल चुका है। आपको बता दें कि ये छत्तीसगढ़ की पहली फिल्म है जिसे किसी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एशियन फीचर का अवार्ड मिला है।

Read More: भरे बाजार में अचानक लग गई भीषण आग, जलकर खाक हो गई करोड़ो की संपत्ति

Chhattisgarhi Film Kiran आपको बता दें कि पहले भी इस फिल्म ने तमिलनाडु के सरवीन इंटरनेशन फिल्म् फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म किरण ने बेस्ट कांसेप्ट का अवार्ड जीता हैं। किरण फिल्म का 15 इंटरनेशनल लेवल के फिल्म फेस्टिवल में अब तक ऑफिशियल सिलेक्शन हो चुका है। इस फिल्म में थर्ड जेंडर के संघर्षों को बताया गया है। फिल्म लगातार अंतरराष्ट्रीय लेवल के फिल्म फेस्टिवल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समुदाय की तरफ से भी इस फिल्म को खूब सराहना मिल रही है।

Read More: चैत्र नवरात्रि पर बन रहा है विशेष योग, इन राशि के जातकों की चमक जाएगी किस्मत, बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा 

आपको बता दें कि यह फिल्म जो कि थर्ड जेंडर के संघर्षों को बताती है इस फिल्म ने लगातार अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अच्छा प्रदर्शन किया है और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समुदाय के द्वारा इस फिल्म को काफी सराहा जा रहा है। इस संदर्भ में जब फिल्म के निर्माता निर्देशक व अभिनेता अखिलेश ने बताया कि इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिल रही है और अभी आने वाले दिनों में और भी बहुत सारे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का चयन हो सकता है।

Chhattisgarhi film wins International award

Read More: रानू मंडल ने सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर का उड़ाया मजाक, उनके गानों को लेकर कही ये बात, वायरल हुआ वीडियो

फिल्म को बनाते हुए किस प्रकार की समस्याओं का सामना उन्हें करना पड़ा पूछा। जिस पर उन्होंने बताया कि ” फिल्म को बनाना मेरे लिए हमारे लिए काफी मुश्किल था। ये सिर्फ मेरी फिल्म नहीं है। सभी के सहयोग से मैंने इस फिल्म को बनाया है. फिल्म की सफलता का श्रेय मैं अपने फिल्म के सभी साथियों को देना चाहता हुं। क्योंकि यह फिल्म सभी लोगों के सहयोग से ही बनी है।

Read More: भारत के शानदार स्टेडियम में लगेगी ​टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी की प्रतिमा, सचिन तेंदुलकर ने कह दी बड़ी बात

इस फिल्म के कार्यकारी निर्देशक मुंबई के सावन वर्मा है इस फिल्म मे मुख्य भूमिका अखिलेश पांडे, संजय श्रीवास्तव, किरण सिंह, आरसी गुप्ता, आनंद तांबे, डॉक्टर आरती पांडे, संजय दुबे, डॉक्टर अरुण पटनायक, डॉक्टर नत्थू लाल पटेल, डॉ अंजू शुक्ला दिनेश सिंह राजपूत, सोनू महंत मनोज ठाकुर, सनी मनीष भटेजा, आराध्या सिन्हा, सोनल अग्रवाल, दिशा सिंह राजपूत, श्वेता दुबे सोनम दुबे, अजय शर्मा, एस विश्वनाथ राव, दिनेश पांडे, रामअवतार निर्मलकर, सुमित दुआ, चंचल सलूजा, सुनील दत्त मिश्रा, शैलेंद्र तिवारी, भवर बंजारे, मोनू रजक, सत्येंद्र विशाल, नीरज अतुल, नरेंद्र चंदेल, वीरेंद्र गहवई, पंकज गुप्ते, उमेश सिंह ठाकुर, श्रेया दत्ता, अमृतेश मिश्रा, अमित तिवारी, आदित्य पांडे, आरव पांडे, काश्वी पांडे आदि ने निभाया है इस फिल्म के कार्यकारी निर्देशक मुंबई के सावन वर्मा कास्टिंग डायरेक्टर मनमोहन पात्रे घनश्याम प्रोडक्शन मैनेजर अभिषेक गौतम व संपादन दरस विश्वकर्मा के द्वारा किया गया है।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।