यो यो हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज, इवेंट मैनेजर को किडनैप करने का लगा आरोप

Ads

Complaint filed against Honey Singh मुंबई पुलिस को गायक-रैपर यो यो हनी सिंह और उनकी टीम के सदस्यों के खिलाफ शिकायत मिली है

  •  
  • Publish Date - April 20, 2023 / 07:35 PM IST,
    Updated On - April 20, 2023 / 07:35 PM IST

Complaint filed against Honey Singh

Complaint filed against Honey Singh: मुंबई, भाषा। मुंबई पुलिस को गायक-रैपर यो यो हनी सिंह और उनकी टीम के सदस्यों के खिलाफ शिकायत मिली है, जिसमें उन पर एक कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी के मालिक का अपहरण करने और उसे पीटने का आरोप लगाया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Read more: Tesla के EV में नहीं होगी ड्राइवर की जरूरत! सेल्फ ड्राइव टेक्नोलॉजी को लेकर Elon Musk ने किया खुलासा 

उन्होंने कहा कि अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। अधिकारी ने कहा कि एक कार्यक्रम के निरस्त होने के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था।

एक व्यक्ति ने बुधवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) थाने में शिकायतकर्ता के रूप में कार्यक्रम प्रबंधन एजेंसी मालिक के नाम से शिकायत दी।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने गायक और उनकी टीम के सदस्यों पर अपहरण और हमला करने का आरोप लगाया है।

Read more: ब्लैक कॉफी पीने के चौंकाने वाले फायदे, ये 3 चीजें इस ड्रिंक्स को बनाती हैं खास… 

Complaint filed against Honey Singh: उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने के बाद बीकेसी पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को बुलाया, लेकिन वह अब तक पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस शिकायत की पुष्टि कर रही है और अभी तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। सिंह को ‘ब्राउन रंग’, ‘देसी कलाकार’ और ‘लुंगी डांस’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें