Vasudha 21st July 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
Vasudha: ‘ZEE TV‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ के आने वाले एपिसोड में धमाकेदार मोड़ देखने मिलेगा। जहां उषा बेदी आख़िरकार अनजाने में ही सही, लेकिन वसुधा के बुने हुए जाल में फँस जाती है।
इस सोच के साथ कि चंद्रिका के खिलाफ़ उसके हाथ एक धमाकेदार इंटरव्यू लग चूका है, उषा वसुधा का इंटरव्यू लेने के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ स्टूडियो में कदम रखती है। वह सोचती है कि इंटरव्यू पूरी तरह उसके कंट्रोल में रहेगा और वह अपने तीखें सवालों से वसुधा को घेर लेगी.. किन्तु, वसुधा तुरंत बाज़ी पलट देती है।
वह उषा को कड़े शब्दों में स्पष्ट कर देती है कि अब इस इंटरव्यू का केंद्र वह नहीं होंगी। जब उषा अपने पत्रकार होने के तौर पर सवाल पूछने के अधिकार का दावा करती है, तो वसुधा उसे सख़्ती से चुप करा देती है।
बिना हिचकिचाहट के वसुधा, उषा से साफ़ कहती है कि सच को पैसों के लिए बेचने के बाद उसे किसी से सवाल पूछने का कोई हक़ नहीं है। यह सुनते ही उषा के होश उड़ जाते हैं क्योंकि वसुधा उसके असली चेहरे को बेनक़ाब कर देती है और वह उसे याद दिलाती है कि कैसे उसने अपने निजी स्वार्थ के लिए निर्दोष लोगों को बदनाम किया था।
जैसे ही गुस्से में तिलमिलाई उषा, वसुधा से पूछती है कि उसकी ऐसे बात करने की हिम्मत कैसे हुई, तो वसुधा उसे चौंकाने वाला जवाब देती है। वह कहती है कि समर को पहले ही जेल भेज दिया गया है और अब नतीजे भुगतने की बारी उसकी है। उषा दंग रह जाती है क्योंकि उसे एहसास होता है कि वह इंटरव्यू करने के बजाय एक जाल में फंस गई है..
अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या वसुधा ऑन-कैमरा उषा की साज़िश का अंत करेगी? या फिर बेनक़ाब होने के डर से उषा भागने का कोई नया रास्ता ढूंढ लेगी?