नई दिल्ली । अमेरिकी गायक, पियानोवादक और गीतकार जेरी ली लेविस अब हमारे बीच नहीं रहे। 87 वर्ष के आयु में उनका निधन हो गया। जेरी ने अपने घर में अंतिम सांस ली। दो दिन पहले, TMZ ने उनकी मृत्यु की सूचना दी थी। जिसे उनके करीबियों ने इसे झूठा करार दिया था। हाल के दिनों मे जेरी काफी अस्वस्ठ चल रहे थे।
यह भी पढ़े : तीन मालवाहक नौकाओं में लगी आग, मची भगदड़……मौके पर पहुंचे दमकल कर्मी
उन्होंने ग्रेट बॉल द फायर जैसे गाने गाए थे। वह अपनी आउट्रैजियस स्टाइल और पर्सनल लाइफ के लिए जाने जाते थे। जेरी ली लेविस 1950 के दशक में काफी लोकप्रिय हुए थे। जेरी ली लेविस के गाने काफी पसंद किए जाते थे। वह सुनने वालों पर अपनी एक अमिट छाप छोड़ने में सफल हो जाते थे। जेरी ली लेविस की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। उनके निधन से फैंस को सदमा लगा है और वे सोशल मीडिया पर दुख प्रकट कर रहे है। जेरी ली लेविस को फैंस नम आंखों से याद कर रहे है।
यह भी पढ़े : इस देश ने दिया रूस को एक और बड़ा झटका, 35 नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध