BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Sexual Harassment Case : ‘बिना कपड़ों के थे बेडरूम में..’ महिला ने इस अभिनेता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस को सुनाई पूरी आपबीती

Actor Sharad Kapoor accused of sexual harassment : बॉलीवुड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है एक्टर शरद कपूर पर गंभीर आरोप लगे हैं।

Actor Sharad Kapoor accused of sexual harassment

Actor Sharad Kapoor accused of sexual harassment

Shyam Dwivedi
Published: 30 Nov 2024 | 5:04 pmModified: 30 Nov 2024 | 5:04 pm

मुंबई। Actor Sharad Kapoor accused of sexual harassment : बॉलीवुड से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक्टर शरद कपूर पर गंभीर आरोप लगे हैं। 32 वर्षीय एक महिला ने अभिनेता पर उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने आरोप लगाया कि अभिनेता ने पेशेवर काम पर चर्चा के बहाने उसे अपने घर बुलाया लेकिन उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बता दें कि शरद कपूर फिल्म 'जोश' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके है।

read more : Maharashtra New CM Face : महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को बनेगी नयी सरकार, मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे ये विधायक 

महिला ने लगाया आरोप

पीड़िता का आरोप है कि उसकी शरद कपूर से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, फिर उन्होंने वीडियो कॉल पर बात की। शरद ने उसे बताया कि वह शूटिंग के बारे में बात करना चाहते हैं। इसके बाद शरद ने उसे कार में अपने ऑफिस आने के लिए लोकेशन भेजी। लेकिन जब वह वहां पहुंची, तो पता चला कि वह ऑफिस नहीं, बल्कि शरद का घर था। महिला ने 27 नवंबर को खार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अभिनेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।

महिला को बुलाया बेडरूम में

महिला ने आरोप लगाया कि खार में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित शरद के घर पहुंचने पर, वह रसोई से बेडरूम में चले गए और बाद में उन्होंने महिला को वहां बुलाया। जब वह बेडरूम के दरवाजे पर पहुंचीं तो देखा कि शरद बिना कपड़ों के बैठे हुए थे। हैरान होकर महिला ने अभिनेता से कपड़े पहनने और काम पर चर्चा करने के लिए कहा।

शरद कपूर पर हुआ मामला दर्ज

महिला ने आरोप लगाया कि फिर अभिनेता ने उसे पीछे से पकड़कर अनुचित तरीके से गले लगाने का प्रयास किया। हालांकि, वह उन्हें धक्का देकर मौके से भागने में सफल रही। खार पुलिस ने शरद कपूर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला के खिलाफ हमला या आपराधिक बल का उपयोग), 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (किसी भी महिला की गरिमा का अपमान) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

 

कौन हैं शरद कपूर?

शरद कपूर एक पॉपुलर एक्टर हैं, जिन्होंने हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया है। वह शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, ऐश्वर्या राय जैसे बड़े सितारों के साथ भी काम कर चुके हैं। शरद कपूर ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी।

1996 में, महेश भट्ट ने उन्हें फिल्म 'दस्तक' में कास्ट किया था, जिसमें शरद ने सुष्मिता सेन के साथ डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने 'साइको लवर' का किरदार निभाया था। शरद कपूर जोश, एलओसी कारगिल और लक्ष्य जैसी फिल्मों में नजर आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शरद ने 2008 में पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की पोती, कोयल बसु से शादी की थी।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: 'He was in the bedroom without clothes...' Woman accuses actor Sharad Kapoor of sexual harassment

एंटरटेनमेंट

और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट

01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?

Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?

01 Oct 2026 | 2:43 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am