Stree 3 Release Date: ‘स्त्री 3’ को लेकर खत्म हुआ इंतजार! रिलीज डेट पक्की, जानें राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी कब लगाएगी डर का तड़का?
Stree 3 Release Date: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्त्री 3’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने फिल्म की रिलीज से जुड़ी …

(Stree 3 Release Date/Image Credit: filmystan.official instagram)
- 2028 में आएगी ‘स्त्री 3’
- स्क्रिप्ट का काम पूरा
- अमर कौशिक करेंगे निर्देशन
मुंबई: Stree 3 Release Date: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हिट हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'स्त्री' के तीसरे पार्ट का फैंस लंबे समय से बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने बताया है कि 'स्त्री 3' की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और फिल्म को साल 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज (Stree 3 Release Date) करने की तैयारी है।
2028 में आएगी फिल्म
प्रोड्यूसर दिनेश विजान के मुताबिक, डायरेक्टर अमर कौशिक ने 'स्त्री 3' की कहानी (Stree 3 Release Date) और स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। उन्होंने संकेत दिया कि नई फिल्म में फ्रेंचाइजी से जुड़ी वे चीजें देखने को मिलेंगी, जिन्हें दर्शकों ने पहले पसंद किया था। हालांकि, फिल्म की शुरुआत और अंत को इस बार बेहद चौंकाने वाला रखा जाएगा। रिलीज के लिए स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस का समय चुने जाने की संभावना जताई गई है।
पहले 'महावतार' पर काम करेंगे अमर कौशिक
'स्त्री 3' शुरू करने से पहले अमर कौशिक अपनी अगली फिल्म 'महावतार' पर काम करेंगे। यह माइथोलॉजिकल ड्रामा भगवान परशुराम की कहानी पर आधारित बताई गई है और इसमें विक्की कौशल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। दिनेश विजान ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अगले साल के आखिर में 'स्त्री 3' की शूटिंग शुरू करने की योजना है।
'स्त्री' फ्रेंचाइजी का सफर
'स्त्री' फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी, जिसमें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। इसके बाद 2024 में 'स्त्री 2' सिनेमाघरों (Stree 2 Release Date) में आई और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की। अब तीसरे पार्ट से कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी है। फैंस की नजर इस बात पर है कि नई फिल्म में हॉरर और कॉमेडी के साथ कहानी को किस नए अंदाज में पेश किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल
- AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
- Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: प्रोड्यूसर दिनेश विजान के अनुसार, ‘स्त्री 3’ साल 2028 में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Stree 3 Release Date: The wait for 'Stree 3' is over! The release date is confirmed find out when the Rajkummar Rao-Shraddha duo will serve up a dose of chills.
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm