Mirzapur The Movie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का जलवा! सिर्फ 4 दिन में 100 करोड़ के पार, ‘आवारापन 2’ का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

Ads

Mirzapur The Movie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मिर्जापुर- द मूवी' लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। पहले सोमवार को भी फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की थी। इसी के साथ फिल्म ने इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' को पीछे छोड़ दिया है और एक खास रिकॉर्ड बना लिया है।

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 11:09 AM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 11:12 AM IST

(Mirzapur The Movie Box Office Collection/ Image Credit: excelmovies Instagram)

HIGHLIGHTS
  • मिर्जापुर: द मूवी’ ने मचाया धमाल: चार दिनों में ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री।
  • कुल कमाई ₹109.75 करोड़: पहले सोमवार को फिल्म ने ₹16 करोड़ कमाए।
  • बड़ा रिकॉर्ड बनाया: 2026 की फिल्मों में पहले सोमवार की कमाई के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंची।

नई दिल्ली: Mirzapur The Movie Box Office Collection: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु और रवि किशन स्टारर ‘मिर्जापुर- द मूवी’ दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ चार दिनों (Mirzapur The Movie Box Office Collection) में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

पहले सोमवार को भी शानदार कमाई

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले सोमवार (Mirzapur The Movie Box Office Collection) यानी चौथे दिन करीब 16 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। सोमवार को आमतौर पर फिल्मों की कमाई में गिरावट आती है लेकिन ‘मिर्जापुर- द मूवी’ ने मजबूत पकड़ बनाए रखी। फिल्म ने पहले दिन 25.75 करोड़, दूसरे दिन 32 करोड़ और तीसरे दिन 36 करोड़ रुपये कमाए थे। चौथे दिन के बाद इसका कुल नेट कलेक्शन 109.75 करोड़ रुपये पहुंच गया।

‘आवारापन 2’ को भी पछाड़ा

पहले सोमवार की कमाई के मामले में ‘मिर्जापुर- द मूवी’ ने 2026 की बॉलीवुड फिल्मों (Mirzapur The Movie Box Office Collection) में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ 65 करोड़ रुपये के साथ पहले और सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ 59 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर है। इससे पहले तीसरे स्थान पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ थी, जिसने पहले सोमवार को 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे।

250 करोड़ के बजट से अभी दूर

‘मिर्जापुर- द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में एक्शन, इमोशन, म्यूजिक और दमदार किरदारों का स्वैग देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि फिल्म ने तेजी से कमाई की है। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 250 करोड़ रुपये के बजट वाली यह फिल्म अभी अपनी लागत से काफी दूर है।

इन्हें भी पढ़ें:

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने चार दिनों में कितनी कमाई की?

फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल नेट कलेक्शन ₹109.75 करोड़ हो गया है।

पहले सोमवार को फिल्म ने कितना कमाया?

फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को करीब ₹16 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

पहले सोमवार की कमाई के मामले में यह 2026 की तीसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

‘आवारापन 2’ की पहले सोमवार की कमाई कितनी थी?

इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने पहले सोमवार को ₹9.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।