अमेठी में 21 घंटे से लापता ढाई वर्षीय बच्चे का शव तालाब में मिला

Ads

अमेठी में 21 घंटे से लापता ढाई वर्षीय बच्चे का शव तालाब में मिला

  •  
  • Publish Date - September 8, 2026 / 11:14 AM IST,
    Updated On - September 8, 2026 / 11:14 AM IST

अमेठी (उप्र), आठ सितंबर (भाषा) अमेठी में 21 घंटे से लापता ढाई वर्षीय बच्चे का शव मंगलवार सुबह गांव के पास एक तालाब से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक मिर्जापुर जिले के निवासी मुजीब का बेटा अनस यहां समदिया मोहल्ले में अपने ननिहाल आया हुआ था और वह सात सितंबर को उस समय लापता हो गया जब वह घर के बाहर खेल रहा था।

परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल अमेठी थाने को दी जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गांव के सभी कुओं और तालाबों में तलाशी अभियान चलाया।

उसने बताया कि करीब 21 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद बच्चे का शव गांव के पास स्थित तालाब में मिला।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर वैभव खारी

खारी