Nitara Harassment Case: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर की बेटी का हुआ हैरेसमेंट, मांगी थी न्यूड तस्वीरें, अब साइबर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Ads

Nitara Harassment Case: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर की बेटी का हुआ हैरेसमेंट, मांगी थी न्यूड तस्वीरें, अब साइबर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 12:26 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 01:37 PM IST

Nitara Harassment Case | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • अक्षय कुमार की बेटी नितारा ऑनलाइन गेम खेलते समय हैरेसमेंट का शिकार
  • महाराष्ट्र साइबर विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार किया
  • अक्षय कुमार ने तुरंत साइबर विभाग से संपर्क कर कार्रवाई कराई

नई दिल्ली: Nitara Harassment Case बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। बॉलीवुड के अलावा वो अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दअरसल, अक्षय कुमार की बेटी का हैरेमेंट हुआ। बताया जा रहा है कि जब उनकी 13 साल की बेटी नितारा गेम खे रही थीं, तब किसी ने नितारा से उनका न्यूड फोटो मांगा। अब साइबर क्राइम में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महाराष्ट्र साइबर विभाग की जनरल डायरेक्टर यशस्वी यादव ने इसका खुलासा किया।

Nitara Harassment Case महाराष्ट्र साइबर के प्रमुख यशस्वी यादव ने बताया कि बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार ने साइबर से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त उनकी 13 साल की बेटी से न्यूड फोटोज मांगी गई थी। महाराष्ट्र साइबर ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मामले की जांच में जुट गई।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार के दो बच्चे हैं, एक का नाम बेटा आरव और एक बेटी नितारा हैं। नितारा का जन्म 25 सितंबर 2012 को हुआ था। अक्षय अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। वो अपने बच्चों को पूरा समय देते हैं। उनके साथ वक्त बिताते हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

नितारा कौन हैं?

नितारा अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी हैं, जिनका जन्म 25 सितंबर 2012 को हुआ था।

यह घटना कब और कैसे हुई?

यह घटना तब हुई जब नितारा ऑनलाइन गेम खेल रही थीं और आरोपी ने उनसे अनुचित मांग की।

क्या आरोपी को गिरफ्तार किया गया है?

हाँ, महाराष्ट्र साइबर विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।