Rakhi Sawant के जीवन में टूटा दुखों का पहाड़, अस्पताल से रोते हुए शेयर किया वीडियो

Rakhi Sawant's mother got brain tumor: राखी ने बताया है कि मां जया भेड़ा को कैंसर के बाद अब ब्रेन ट्यूमर भी हो गया है। वो मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस ने अस्पताल से रोते हुए वीडियो शेयर किया है।

Rakhi Sawant के जीवन में टूटा दुखों का पहाड़, अस्पताल से रोते हुए शेयर किया वीडियो

Rakhi Sawant's mother got brain tumor after cancer, shared video crying from hospital

Modified Date: January 9, 2023 / 07:07 pm IST
Published Date: January 9, 2023 7:07 pm IST

Rakhi Sawant’s mother got brain tumor: मुंबई। एक्ट्रेस राखी सावंत आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। फिलहाल बिग बॉस मराठी के घर से निकल आई हैं। घर वापस आते ही उन्हें एक बुरी खबर मिली, जो उन्होंने अब अपने फैंस के साथ शेयर की है। राखी ने बताया है कि मां जया भेड़ा को कैंसर के बाद अब ब्रेन ट्यूमर भी हो गया है। वो मुंबई के अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस ने अस्पताल से रोते हुए वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी मां को भी देखा जा सकता है।

47 की उम्र में फिटनेस क्वीन का बुरा हाल.., दर्दीला वीडियो देख छलक पड़े फैंस के आंसू

राखी की मां को हुआ ब्रेन ट्यूमर

Rakhi Sawant’s mother got brain tumor: वीडियो में राखी सावंत कहती हुई नजर आ रही हैं, कि वो रविवार रात ही बिग बॉस मराठी से बाहर आई हैं। उन्होंने कहा- आते ही मुझे पता चला कि मम्मी ठीक नहीं है। हम अभी अस्पताल में हैं। मम्मी को कैंसर है और अब उन्हें ब्रेन ट्यूमर हो गया है। आप प्लीज उनके लिए दुआ कीजिए। मेरी मम्मी को दुआ की जरूरत है। इसके आगे कोई राजेश नाम का शख्स आता है और राखी उनसे पूछती हैं कि क्या हुआ। वो कहते हैं- उनके शरीर का बायां हिस्सा परैलाइज हो गया था। हम उन्हें अस्पताल लेकर आए। यहां उनका स्कैन और एमआरआई हुआ तो पता चल कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है।

फेफड़ों तक फैल चुका कैंसर

Rakhi Sawant’s mother got brain tumor: राखी ने एक डॉक्टर से भी बात की। उन्होंने बताया कि राखी की मां के फेफड़ों तक कैंसर फैल चुका है। उनके टेस्ट किए गए हैं, जिसके रिजल्ट आना बाकी हैं। इसके बाद ही फैसला किया जाएगा कि उन्हें रेडीऐशन थेरेपी कैसे और कितनी देनी है। रेडीऐशन के अलावा कुछ भी राखी की मां पर काम नहीं करने वाला है। उनके लिए कोई और इलाज नहीं है।

कांग्रेस विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा, इस मामले में भेजा जेल

फैंस से मांगी दुआएं

Rakhi Sawant’s mother got brain tumor: राखी सावंत ने फैंस से आग्रह किया है कि उनकी मां के लिए दुआ करें। उनका कहना है कि मैं मानती हूं कि दुआ से मेरी मां ठीक हो सकती हैं। उनके इस वीडियो पर ढेरों फैंस संग सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने लिखा, ‘मेरी दुआएं आपके साथ हैं। मैं उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ मांग रही हूं। सोफिया हयात ने कमेंट किया, मैं आपके और आपकी मां के लिए दुआएं मांग रही हूं। फैंस भी राखी सावंत की हिम्मत बढ़ा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि सबकुछ ठीक हो जाएगा। राखी सावंत को रोते देख उनके फैंस उन्हें दिलासा भी दे रहे हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में