Rashmika Vijay Wedding: एक दूसरे के हुए विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना! इस खास परंपरा के अनुसार दोनों ने रचाई शादी, देखें तस्वीरें

Ads

Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda Wedding Unseen Photos

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 08:57 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 09:02 PM IST
HIGHLIGHTS
  • रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दो रीति-रिवाजों से की शादी
  • तेलुगु और कोडावा परंपरा के अनुसार संपन्न हुई रस्में
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किए भावुक पोस्ट, फैंस ने दी शुभकामनाएं

मुंबई। Rashmika Vijay Wedding: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। आज दोनों की शादी का खास दिन है और फैंस को लंबे समय से इस नए नवेले जोड़े की पहली तस्वीर का इंतजार था, जो अब पूरा हो गया। दोनों ने अपनी शादी दो बार संपन्न की। पहले उन्होंने तेलुगु रीति-रिवाज के अनुसार शादी की और उसके बाद रश्मिका के समुदाय कोडावा परंपरा के अनुसार भी शादी की। इन खूबसूरत रस्मों और तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है।

सोशल मीडिया पर प्रेमभरा पोस्ट

Rashmika Vijay Wedding: शादी से पहले दोनों ने अपने रिलेशन को सार्वजनिक रूप से साझा नहीं किया था। लेकिन शादी के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज और लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया। रश्मिका ने अपने पोस्ट में लिखा कि आप सभी मेरे पति से मिलिए, मिस्टर विजय देवरकोंडा। वो इंसान जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया, शांति का अनुभव कराया और हमेशा मुझे बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया। वो इंसान जिसने मुझे बेफिक्र होकर नाचने और दोस्तों के साथ घूमने की आज़ादी दी। मैं इस इंसान पर एक किताब लिख सकती हूं। वहीं विजय ने रश्मिका के लिए लिखा कि एक दिन मुझे उसकी इतनी याद आई कि मुझे लगा जैसे वो मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा होता। जैसे मेरे सामने बैठी होती तो खाना और पौष्टिक लगता, वर्कआउट और मजेदार। बस घर जैसा सुकून महसूस करने के लिए मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया।” इस शादी की तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट्स फैंस के बीच जमकर वायरल हो रही हैं और दोनों के नए जीवन की शुरुआत को लेकर उत्साह चरम पर है।

गेस्ट के लिए साउथ इंडियन-पंजाबी और जापानी डिशेज

होटल में सजावट में हल्के हरे रंग के शेड्स के पर्दे, ताजा फूल और फलों से सजे सेंटरपीस, मोती जैसी फिनिश वाली टेबल सेटिंग दिखाई देगी। वहीं मेहमानों के लिए साउथ इंडियन और पंजाबी खाने के साथ ही जापानी डिशेज भी परोसी जाएंगी। शादी के लिए RVR इवेंट्ज एंड डिजाइन कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है।

शादी में 200 मेहमान होंगे शामिल

विजय-रश्मिका गुरुवार को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में फेरे लेंगे। शादी में केवल 200 मेहमान शामिल होंगे। इनमें साउथ इंडस्ट्री के कुछ डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और दोनों के कुछ खास दोस्त ही होंगे। रिसेप्शन हैदराबाद में 3 और 4 मार्च को होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी शामिल होंगी।

यह भी पढ़ेः-