Sara Khan Statement: ‘अल्लाह को मांस या खून की जरूरत नहीं है..’, बकरीद पर एक्ट्रेस सारा खान का बड़ा बयान, बताया ‘कुर्बानी’ का असली मतलब, आप भी पढ़िए क्या कहा

Ads

Sara Khan Statement: देशभर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार जहां एक ओर हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया, वहीं दूसरी ओर इस मौके पर टीवी एक्ट्रेस सारा खान का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 06:52 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 07:03 PM IST

sara khan/ image source: JyotiKarma7 x handle

HIGHLIGHTS
  • सारा खान का बकरीद पर बयान वायरल
  • “अल्लाह को खून की जरूरत नहीं”
  • कहा कुर्बानी के असली अर्थ पर जोर

Sara Khan Statement: देशभर में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार जहां एक ओर हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया, वहीं दूसरी ओर इस मौके पर टीवी एक्ट्रेस सारा खान का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सारा खान ने बकरीद पर एक वीडियो शेयर कर कुर्बानी की पारंपरिक धारणा पर अपनी राय रखी, जिसके बाद बहस तेज हो गई है।

Bakrid News 2026: सारा खान का बकरीद पर बयान वायरल

सारा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में कहा कि ईद-उल-अजहा सिर्फ उत्सव, खाने या रीति-रिवाजों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आस्था, करुणा और समर्पण की गहरी भावना को समझने का अवसर है। उन्होंने लिखा कि अल्लाह को मांस या खून की आवश्यकता नहीं होती, बल्कि वह इंसान की नीयत, तकवा और करुणा को देखता है।

वीडियो में उन्होंने पैगंबर इब्राहिम की कहानी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हमें अल्लाह पर पूर्ण विश्वास, पवित्र हृदय और त्याग की भावना सिखाती है। सारा खान ने आगे कहा कि इस ईद पर हमें कुर्बानी के वास्तविक अर्थ को समझना चाहिए, जिसमें दया, दान, कृतज्ञता और जरूरतमंदों की मदद शामिल है।

Sara Khan Viral Video: कुर्बानी के असली अर्थ पर जोर

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें ईद को बेहतर इंसान बनने के अवसर के रूप में देखना चाहिए। भूखों को खाना खिलाना, जरूरतमंदों की मदद करना और करुणा दिखाना ही असली कुर्बानी का संदेश है। उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि हमें अपने अहंकार का त्याग करना चाहिए और एक संवेदनशील इंसान बनने की कोशिश करनी चाहिए।

इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग सारा खान के विचारों का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे धार्मिक परंपराओं से जोड़कर आलोचना भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि सारा खान इससे पहले भी अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। उन्होंने टीवी एक्टर सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक से शादी और फिर निकाह किया था, जिसके बाद वह विवादों में आ गई थीं। इससे पहले भी उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर बहस होती रही है।

इन्हें भी पढ़ें:

महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी

पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज

आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख

सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल

हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव

सारा खान ने क्या कहा?

कुर्बानी के अर्थ पर अपनी राय दी।

क्या वीडियो वायरल हुआ?

हां, सोशल मीडिया पर वायरल है।

उन्होंने किस पर जोर दिया?

दया और करुणा पर।