Shatak Movie Release Date: इस रिलीज दिन होगी फिल्म ‘शतक’ अजय देवगन दिखेंगे दमदार रोल में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास पर आधारित है कहानी

Shatak Movie Release Date: अजय देवगन की आवाज से सजी फिल्म 'शतक' RSS की एक सदी की यात्रा को दर्शाती है। जानिए इसकी रिलीज डेट, प्लॉट, कास्ट।

Shatak Movie Release Date: इस रिलीज दिन होगी फिल्म ‘शतक’ अजय देवगन दिखेंगे दमदार रोल में, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास पर आधारित है कहानी

Shatak Movie Release Date / Image Source: Panorama Studios Team

Modified Date: February 16, 2026 / 01:31 pm IST
Published Date: February 16, 2026 1:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शतक मूवी रिलीज डेट 20 फरवरी 2026
  • नैरेटर की भूमिका में अजय देवगन
  • RSS के 100 साल इतिहास

Shatak Movie Release Date: धुरंधर, टॉक्सिक और ओ-रोमियो जैसी मास-मसाला और बड़ी ब्रांड हाइप वाली मूवीज के इस दौर में बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म आ रही है जो की इतिहास को जीवंत करने वाली है। जी हां, ‘शतक‘ मूवी, जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100 साल के गौरवशाली सफर पर आधारित है। अगर आप RSS के इतिहास, उसके बलिदानों और राष्ट्र निर्माण में योगदान के बारे में जानने के उत्सुक हैं, तो यह फिल्म आपके लिए वीकेंड में परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

Shatak Movie Release Date और पूरी जानकारी

बात करें इसके Shatak Movie के रिलीज डेट की तो यह फिल्म 20 फरवरी 2026 को सिनेमा घरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अजय देवगन ने खुद इसे शेयर किया था।

अगर आप सोच रहे हैं कि यह कोई फिक्शनल स्टोरी है, तो नहीं! यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जो RSS के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार से लेकर माधव सदाशिव गोलवलकर तक की जर्नी को कवर करती है। जानकारी के मुताबिक फिल्म का फोकस सेवा, एकता, सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्र-प्रथम की भावना पर होगा।

Shatak Movie Full Details in Hindi

डिटेल जानकारी
रिलीज डेट 20 फरवरी 2026 (सिनेमाघरों में)
जॉनर हिस्टोरिकल डॉक्यूमेंट्री-स्टाइल
नैरेटर अजय देवगन
डायरेक्टर आशीष मॉल
प्रोड्यूसर्स वीर कपूर (प्रोड्यूसर), आशीष तिवारी (को-प्रोड्यूसर), अनिल डी अग्रवाल (कॉन्सेप्ट)
प्रेजेंटेड बाय ADA 360 डिग्री LLP, एसोसिएशन विथ पैनोरामा स्टूडियोज
भाषा हिंदी
प्लॉट फोकस RSS के 100 साल का इतिहास, बलिदान और राष्ट्र निर्माण

Shatak Movie Trailer

Shatak Movie कास्ट और क्रू

नैरेटर के रूप में अजय देवगन ने इस फिल्म को अपनी आवाज दी है। डायरेक्टर आशीष मॉल की विजन से फिल्म इतनी इमोशनल बनी है। प्रोडक्शन टीम में वीर कपूर और आशीष तिवारी ने इसे प्रोड्यूस किया है, जबकि अनिल डी अग्रवाल ने कॉन्सेप्ट दिया। पैनोरामा स्टूडियोज का सहयोग इसे और भी ग्रैंड बनाता है। अगर कास्ट की बात करें, तो अभी कोई मुख्य एक्टर्स का ऐलान नहीं हुआ है, क्योंकि यह फिल्म ज्यादा नैरेशन और हिस्टोरिकल फुटेज पर आधारित लगती है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A tech enthusiast, I am eager to dive into the world of internet. I have been in the field of blogging and digital marketing for almost 4 years. I am a Junior DME in IBC24.