Shreyas Talpade New Movie : आम आदमी बनकर जय हो’ गर्ल संग इश्क लड़ाएंगे श्रेयस तलपड़े, पलाश मुच्छल की नई थ्रिलर फिल्म में हुई डेजी शाह की एंट्री

बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और ‘जय हो’ फेम एक्ट्रेस डेजी शाह जल्द ही एक नई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन पलाश मुच्छल कर रहे हैं, जिसमें श्रेयस एक आम आदमी के चुनौतीपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे और डेजी शाह फीमेल लीड के रूप में वापसी कर रही हैं।

Shreyas Talpade New Movie : आम आदमी बनकर जय हो’ गर्ल संग इश्क लड़ाएंगे श्रेयस तलपड़े, पलाश मुच्छल की नई थ्रिलर फिल्म में हुई डेजी शाह की एंट्री

Shreyas Talpade New Movie / Image Source : X

Modified Date: February 15, 2026 / 11:30 pm IST
Published Date: February 15, 2026 11:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • श्रेयस तलपड़े और डेजी शाह की नई सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म की घोषणा।
  • फिल्म का निर्देशन पलाश मुच्छल कर रहे हैं, मुंबई की पृष्ठभूमि पर सेट।
  • फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट अभी तक मेकर्स ने नहीं बताया।

एंटरटेनमेंट डेस्कShreyas Talpade New Movie  बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े और ‘जय हो’ फेम एक्ट्रेस डेजी शाह जल्द ही एक नए प्रोजेक्ट के लिए बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन पलाश मुच्छल कर रहे हैं, जिन्होंने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर डेजी शाह को फीमेल लीड के तौर पर साइन करने की आधिकारिक घोषणा की है। पिछले साल रिलीज हुई ‘बागी 4’ की असफलता के बाद श्रेयस तलपड़े के पास कई बड़ी फिल्में पाइपलाइन में हैं, लेकिन पलाश मुच्छल की यह अनटाइटल्ड फिल्म उनके लिए काफी अहम मानी जा रही है।

सस्पेंस-थ्रिलर होगी फिल्म

यह फिल्म एक सस्पेंस-थ्रिलर होगी, जिसे मुंबई की पृष्ठभूमि पर सेट किया गया है। मशहूर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है कि इस फिल्म में श्रेयस तलपड़े एक आम आदमी के चुनौतीपूर्ण किरदार में दिखाई देंगे। पलाश मुच्छल, जो हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के विवादों के कारण चर्चा में रहे थे, अब अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। वहीं डेजी शाह, जो आखिरी बार ‘टैटू ऑफ द मिस्ट्री’ में नजर आई थीं, इस प्रोजेक्ट के जरिए एक दमदार वापसी की तैयारी में हैं।

टाइटल का नहीं हुआ है खुलासा

श्रेयस और डेजी की यह नई जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प प्रयोग साबित हो सकती है। Palaash Muchhal Controversy  जहाँ श्रेयस ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘गोलमाल 5’ जैसी बड़ी कमर्शियल फिल्मों में व्यस्त हैं, वहीं इस कंटेंट-बेस्ड थ्रिलर फिल्म से वह अपनी अभिनय क्षमता का एक अलग पहलू पेश करेंगे। Palaash Muchhal फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसके टाइटल और रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है। दर्शकों को अब इस थ्रिलर कहानी के आधिकारिक ऐलान का बेसब्री से इंतजार है।

इन्हे भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.