तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में जेल से रिहा हुए शीजान खान,70 दिनों बाद जेल से बाहर आए अभिनेता…

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में जेल से रिहा हुए शीजान खान : Sheezan Khan released from jail in Tunisha Sharma suicide case, actor came out of jail

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में जेल से रिहा हुए शीजान खान,70 दिनों बाद जेल से बाहर आए अभिनेता…
Modified Date: March 5, 2023 / 03:51 pm IST
Published Date: March 5, 2023 2:58 pm IST

ठाणे  । Tunisha Sharma suicide case: Actor Sheezan Khan released from Thane jail टेलीविजन अभिनेता शीजान खान को पालघर जिले में वसई की एक अदालत से जमानत मिलने के बाद रविवार को यहां की जेल से रिहा कर दिया गया। खान सह-कलाकार तुनिषा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पिछले साल 25 दिसंबर से जेल में बंद थे। तुनिषा शर्मा ने पालघर जिले में वालिव के समीप एक टेलीविजन धारावाहिक के सेट पर 24 दिसंबर 2022 को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मां की शिकायत पर 28 वर्षीय खान को अगले दिन गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़े :  चलती बस में लगी भीषण आग, खिड़कियां तोड़ कूदे सभी यात्री, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम

Tunisha Sharma suicide case: Actor Sheezan Khan released from Thane jail  एक अदालत ने शनिवार को खान को जमानत देते हुए कहा था कि चूंकि जांच पूरी हो गयी और आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है तो उन्हें जेल में रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खान जब ठाणे केंद्रीय कारागार से बाहर निकले तो उनकी दोनों बहनों ने उन्हें गले लगाया जबकि कई अन्य रिश्तेदार भावुक दिखे। खान सुबह से वहां खड़े पत्रकारों से बात किए बिना अपने परिजनों के साथ चले गए।

यह भी पढ़े :  Janjgir Champa News: एडिशनल SP ने प्रधान आरक्षक को किया सस्पेंड, इस मामले में लगे गंभीर आरोप, FIR दर्ज 


लेखक के बारे में