Mirzapur The Movie Box Office Collection: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पार किया 170 करोड़ का आंकड़ा, जानिए कितने का किया कलेक्शन
Mirzapur The Movie Box Office Collection: 'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पार किया 170 करोड़ का आंकड़ा, जानिए कितने का किया कलेक्शन
Mirzapur The Movie Box Office Collection: 'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पार किया 170 करोड़ का आंकड़ा, जानिए कितने का किया कलेक्शन /image: Social Media
- ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने ₹177.44 करोड़ की कमाई की
- फिल्म 4 सितंबर को रिलीज हुई थी
- पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु समेत पुराने किरदारों की वापसी हुई
नई दिल्ली। Mirzapur The Movie Box Office Collection: फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 170 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi Mirzapur Movie), अली फजल और दिव्येंदु (Divyenndu Mirzapur) समेत कई कलाकारों ने भूमिका निभाई है।
यह फिल्म चार सितंबर को रिलीज की गई। इसी के साथ 2018 में ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला बड़े पर्दे तक पहुंच गया। ओटीटी पर ‘मिर्जापुर’ के तीन सीजन सबसे सफल शृंखलाओं में शामिल हो गए थे। ओटीटी (ओवर-द-टॉप) एक ऐसा मनोरंजन सामग्री प्रदाता मंच है जिस पर इंटरनेट का उपयोग करके फिल्में, वेब सीरीज जैसी सामग्री देखी जाती है।
बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई (Mirzapur The Movie 177.44 Crore)
Mirzapur The Movie Box Office Collection बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 177.44 करोड़ रुपए की कुल कमाई कर ली है।
कैसी है फिल्म की स्टोरी? (Mirzapur Movie Story)
यह फिल्म ‘मिर्जापुर’ की उस अराजक दुनिया को वापस लाती है, जहां गोलियों की बौछार, धोखेबाजी और खूनी दुश्मनी के बीच सत्ता की लड़ाई जारी है। इस फिल्म की कहानी साल 2018 की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो इस शो के पहले सीजन के एक अनकहे अध्याय की ओर इशारा करती है।
पुराने किरदारों के साथ नए कलाकार भी जुड़े (Mirzapur Movie Cast)
फिल्म में अभिनेत्री रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी हैं। ये सभी अपनी पुरानी भूमिकाओं को दोबारा निभा रहे हैं। वहीं, इस फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान को नये कलाकारों के रूप में जोड़ा गया है।
ये भी पढ़ें
- Bank Closed News: आज से बैंकों में लगा ताला! लगातार इतने दिनों तक नहीं होगा कोई काम, पैसा निकालने से पहले पढ़ें पूरी खबर
- Nanded Road Accident: नांदेड़ में खौफनाक मंजर, भीषण सड़क हादसे ने छीनी 6 जिंदगियां, मची चीख पुकार
- Chhattisgarh Me Bhari Barish Ka Alert: छत्तीसगढ़ में होगी आफत की बारिश, रायपुर से लेकर बस्तर तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी
- 1:19 minutes Viral Video: क्लास में छात्रा और टीचर का रोमांस करते वीडियो वायरल, इंटरनेट पर छाया 1:19 मिनट का ये वीडियो, आप भी देखें

Facebook


