Crazxy Movie: सोहम शाह की नई फिल्म ‘क्रेजी’ को देख हिल जाएगा दिमाग! सिनेमाघरों में मचा रही धमाल, जानें कहां और कैसे देखें फिल्म
Crazxy Movie: सोहम शाह की नई फिल्म क्रेजी को देख हिल जाएगा दिमाग! सिनेमाघरों में मचा रही धमाल, जानें कहां और कैसे देखें फिल्म |

Crazxy Movie | Source : sohumshahfilms instagram
- सोहम शाह की नई फिल्म 'क्रेजी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है।
- इस मूवी में सोहम शाह ने एक डॉक्टर का किरदार निभाया है।
- फिल्म में हमें एक सर्जन के जीवन में घटने वाले एक दिन की कहानी बताई जाती है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सोहम शाह की 'तुम्बाड़' मूवी दोबारा रिलीज होते ही धमाल मचा दिया था। अब सोहम शाह की नई फिल्म 'क्रेजी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस मूवी में सोहम शाह ने एक डॉक्टर का किरदार निभाया है। जिसमें इनका नाम अभिमन्यु सूद होता है। अपनी ड्रग्स की लत और लापरवाही के चलते अभिमन्यु एक बड़ी मुश्किल में फंसा हुआ है, जिसके लिए उसे 5 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। फिल्म में हमें एक सर्जन के जीवन में घटने वाले एक दिन की कहानी बताई जाती है।
क्या है फिल्म 'क्रेजी' की कहानी?
सोहम की फिल्म ‘क्रेजी’ की कहानी थोड़ी अलग सी है। ‘गोली मार भेजे में’ वाले दौर के सिनेमा में ‘अभिमन्यु चक्रव्यूह में फंस गया है तू’ दौर के सिनेमा का छौंक मारकर कहानी कुछ यूं सामने आती है कि अपने पेशे की चुनौतियों से जूझ रहे एक डॉक्टर को उसकी बेटी का अपहरण हो जाने का फोन आता है। मामला पांच करोड़ रुपये पर आकर अटकता है। पैसे हैं उसके पास। लेकिन, झटका ये है कि बाप अपनी बेटी को चाहता ही नहीं है। वजह जो है वह इस हीरो की इज्जत काटकर चार इंच छोटी कर देती है।
मामला ऊंट की पीठ से बने स्पीडब्रेकर पर कार के उछलने के समय ड्राइवर का सिर छत में टकराने वाली रफ्तार से आगे बढ़ता है। भावनाओं में दर्शक बहने भी लगते हैं। कार और कलाकार एक होते हैं, उसकी जिंदगी के हमसफर आवाजें बनकर माहौल बनाते हैं। शिल्पा शुक्ला और टीनू आनंद तो खैर काबिल कलाकार हैं ही, नजर आपको निषिषा सजायन पर रखनी होगी, जिनकी वेब सीरीज ‘डब्बा कार्टेल’ भी इसी शुक्रवार को रिलीज हुई है।
Crazy Movie Leaked On Movies4u, Bolly4u, Movierulz, Bappam, IBomma, Filmyzilla & Vegamovies
सोहम शाह का अभिनय
इस फिल्म में एक ही एक्टर हैं सोहम शाह, और उन्होने इतना कमाल का काम किया है कि उसे बयां नहीं किया जा सकता है। वो हर फ्रेम में छाए हुए हैं। अपनी बेटी के लिए इमोशन दिखाना हो, अपनी एक्स वाइफ से बात करना हो, किडनैपर से बात करना हो, अपनी गर्लफ्रेंड से बात करना हो, सर्जरी के लिए जूनियर डॉक्टर को बताना हो, हर एक सीन में वो कमाल कर जाते हैं। डेढ़ घंटे तक दर्शकों को बांधे रखना, बिना सिक्स पैक दिखाए, बिना शर्ट उतारे, ये अपने आप में कमाल है और ये कमाल सोहम शाह बड़े कायदे से कर गए हैं। तुम्माड के बाद ये उनका एक और कमाल का परफॉर्मेंस है। कई एक्टर्स को उनसे सीखना चाहिए कि एक्टिंग की कैसे जाती है।
Crazy Movie Leaked On Movies4u, Bolly4u, Movierulz, Bappam, IBomma, Filmyzilla & Vegamovies
फिल्म का डायरेक्शन
गिरीश कोहली ने फिल्म को लिखा भी है और डायरेक्ट भी किया है, वो मॉम, हिट द फर्स्ट केस और केसरी जैसी फिल्में लिख चुके हैं, यानि बाप राइटर हैं। आजकल एक डायलॉग बड़ा वायरल भी है कि राइटर बाप होता है, यहां राइटिंग कमाल है, और डायरेक्शन जबरदस्त, उन्हें पता था फिल्म में एक ही कैरेक्टर है तो उन्होंने फिल्म को छोटा रखा। बिल्ड अप उतना रखा जितना जरूरी था, और इतना तो वाकई जरूरी था। उनकी राइटिंग और डायरेक्शन से बाकी लोगों को सीखना चाहिए कि अच्छी फिल्म कैसे बनाई जा सकती है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: फिल्म 'क्रेजी' की कहानी एक डॉक्टर अभिमन्यु सूद के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपनी ड्रग्स की लत और लापरवाही के कारण एक बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। उसकी बेटी का अपहरण हो जाता है और उसे 5 करोड़ रुपये चुकाने होते हैं। यह फिल्म एक दिन के अंदर घटित घटनाओं पर आधारित है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: Soham Shah's new film Crazy will blow your mind! Know where and how to watch the film
एंटरटेनमेंट
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm