बहुचर्चित अभिनेत्री ने अस्पताल से रोते हुए शेयर किया वीडियो, बोली ‘कंगना रनौत की वजह से लगा सदमा’

बहुचर्चित अभिनेत्री ने अस्पताल से रोते हुए शेयर किया वीडियो, बोली 'कंगना रनौत की वजह से लगा सदमा'

Modified Date: December 3, 2022 / 05:40 pm IST
Published Date: December 3, 2022 5:40 pm IST

मुंबई। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो इंडस्ट्री और देश से जुड़े हर मुद्दे पर बेबाक राय रखती नजर आ जाती हैं। हाल ही में उन्होंने एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। राखी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि उन्हें कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के एक बयान से ऐसा सदमा मिला कि वो अस्पताल में भर्ती हो गईं।

read more: कंगना के “भीख” वाले बयान का अभिनेता विक्रम गोखले ने किया समर्थन
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अस्पताल के बेड पर लेटी दिखाई दे रही हैं। एक नर्स उनका ब्लड प्रेशर चेक कर रही हैं। वीडियो में राखी बता रही हैं कि इस वक्त उनका BP काफी बढ़ा हुआ है। राखी ने वीडियो में बताया है कि उन्हें कंगना रनौत के एक बयान से इतना बड़ा सदमा लगा है कि वो बीमार हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।

वायरल हो रहा वीडियो-

read more: ब्रिटिश एक्ट्रेस को डेट कर रहा ये दिग्गज खिलाड़ी, खतरे में गर्लफ्रेंड से 10 साल पुराना रिश्ता!
बता दें कि कंगना रनौत ने हाल ही एक न्यूज चैनल के प्रोग्राम में कह दिया था कि 1947 में आजादी नहीं बल्कि भीख मिली थी। कंगना का कहना था कि असल में आजादी 2014 में मिली, जब नरेंद्र मोदी की सरकार आई। जिसके बाद उन्हें कई लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। राखी का कहना है कि कंगना अपनी मिट्टी का सम्मान नहीं करती हैं और इसीलिए उन्हें नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी। राखी सावंत ने कंगना से इस बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कह डाला कि ‘तुम्हें पद्मश्री सम्मान भीख में मिला है’।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com