Hyundai Creta 3rd Generation: बाजार में बड़ा धमाका करेगी Hyundai, मस्कुलर लुक और शानदार फीचर्स के साथ आएगी नई क्रेटा, जानें कब होगी लॉन्च
Hyundai Creta 3rd Generation: वाहन निर्माता कंपनी हुंडई अपनी सबसे पॉपुलर और दमदार SUV क्रेटा के 3rd जनरेशन पर काम कर रही है।
Hyundai Creta 3rd Generation/Image Credit: IBC24.in
- हुंडई अपनी सबसे पॉपुलर और दमदार SUV क्रेटा के 3rd जनरेशन पर काम कर रही है।
- क्रेटा का 3rd जनरेशन मॉडल गाड़ी के मौजूदा मॉडल से पूरी तरह अलग होगा।
- ये मॉडल फेसलिफ्ट नहीं बल्कि Creta का पूरा रीबूट होगा।
Hyundai Creta 3rd Generation: नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी हुंडई अपनी सबसे पॉपुलर और दमदार SUV क्रेटा के 3rd जनरेशन पर काम कर रही है। क्रेटा का 3rd जनरेशन मॉडल गाड़ी के मौजूदा मॉडल से पूरी तरह अलग और ज्यादा एडवांस होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि, ये मॉडल फेसलिफ्ट नहीं बल्कि Creta का पूरा रीबूट होगा। बताया जा रहा कि, नई Creta को एक नए प्लेटफॉर्म पर (Hyundai Creta 3rd Generation) तैयार किया जाएगा। इस बदलाव का सबसे बड़ा फायदा ज्यादा स्पेस, बेहतर सेफ्टी और नई पावरट्रेन टेक्नोलॉजी के रूप में देखने को मिलेगा।
कैसा होगा 3rd जनरेशन क्रेटा का डिजाइन
3rd जनरेशन Hyundai Creta को नए डिजाइन में बाजार में लाया जाएगा। 3rd जनरेशन क्रेटा का लुक बॉक्सी, स्क्वेयर और मस्कुलर होगा। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, नई SUV में कंपनी की तरफ से ज्यादा ऊंचा और टफ स्टांस दिया जाएगा, जिससे यह रोड पर और ज्यादा दमदार नजर आएगी। नई Creta की लंबाई (Hyundai Creta 3rd Generation) और व्हीलबेस भी बढ़ाया जाएगा, जिससे केबिन में ज्यादा लेगरूम और बूट स्पेस मिलेगा।
3rd जनरेशन क्रेटा में मिलेगी बेहतर सेफ्टी
Hyundai Creta 3rd Generation: बताया जा रहा है कि, नई 3rd जनरेशन क्रेटा K3 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, जो ज्यादा फ्लेक्सिबल पैकेजिंग और बेहतर क्रैश सेफ्टी देगा। वहीं K3 प्लेटफॉर्म के जरिए SUV में हाइब्रिड पावरट्रेन को शामिल करना आसान होगा। इसके साथ ही, नई क्रेटा में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और नई सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी देखने (Hyundai Creta 3rd Generation) को मिल सकती है।
कैसा होगा नई 3rd जनरेशन क्रेटा का इंटीरियर
नई 3rd जनरेशन क्रेटा का इंटीरियर भी पूरी तरह नया होने वाला है। इस शानदार गाड़ी में लगभग तीन स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जिनमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और अलग कंट्रोल डिस्प्ले शामिल हो सकते हैं। इसके इस शानदार SUV में कंपनी की तरफ से अलावा डुअल पावर्ड सीट्स, नई डिजाइन (Hyundai Creta 3rd Generation) की सीटें और अपडेटेड इंफोटेनमेंट सॉफ्टवेयर भी दिया जाएगा।
3rd जनरेशन क्रेटा कब होगी लॉन्च
Hyundai Creta 3rd Generation: नई 3rd जनरेशन क्रेटा को कंपनी हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही इस SUV में पेट्रोल और डीजल इंजन का ऑप्शन भी ग्राहकों को मिलेगा। इस गाड़ी में ग्राहकों को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Hyundai Creta को 2027 के आखिर तक भारतीय बाजार में लॉन्च (Hyundai Creta 3rd Generation) किया जा सकता है। नई 3rd जनरेशन Hyundai Creta ज्यादा मस्कुलर डिजाइन, नई टेक्नोलॉजी और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ SUV सेगमेंट में बड़ा बदलाव ला सकती है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Mahanagar Gas Dividend: हर शेयर पर डिविडेंड देगी ये कंपनी, नजदीक आ रही है रिकॉर्ड डेट… सोमवार को निवेशकों पर होने वाली है पैसों की बारिश!
- Swami Sachchidanand Maharaj: 102 साल की उम्र में इस महान संत का निधन! देशभर में श्रद्धालुओं में शोक की लहर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी जनसैलाब
- Dantewada News: जिला पंचायत उपाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज, लगे हैं कई गंभीर आरोप, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Facebook


