अभिनेता वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमे वरुण फुक्रे हनी और चूचा के साथ गीत ‘तू मेरा भाई नहीं है’ पर थिरकते हुए दिखाई दे रहे है। वरुण द्वारा साझा गयी इस वीडियो में यह तिकड़ी गाने का हुक स्टेप करते हुए नज़र आ रही है और साथ ही तीनो बड़े मज़ेदार तरीके से एक दूसरे से कदम मिलाने की कोशिश कर रहे है। वरुण धवन और वरुण शर्मा इससे पहले दिलवाले में एक साथ काम कर चुके है और उसके बाद से ही दोनो एक गहरा याराना साझा करते हैं।
#FukreyReturns 7 days to gooo pic.twitter.com/LrjBbNdLev
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) December 1, 2017
‘तू मेरा भाई नहीं है’ लड़कों के बीच होने वाले याराना को प्रदर्शित करता है। यह हमारे देश के अधिकांश लड़कों द्वारा प्रयोग किये जाने वाली लाइन है। यह गीत हनी और चूचा के ब्रोमांस के बारे में है। इस बार सभी फुक्रे पागलपंती में एक कदम आगे निकल आये है जिसने इस फ़िल्म को ओर अधिक प्रत्याशित बना दिया है। फुक्रे रिटर्न्स के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा खूब सरहाया जा रहा है, और साथ ही इस अगली कड़ी में फुकरों की पागलपंती एक अलग ही स्तर को छूते हुए नज़र आ रही है।
फुक्रे फ्रैंचाइज़ी की पहली किस्त एक बड़ी हिट साबित हुई थी और अब पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मंजोत सिंह, अली फजल और रिचा चड्ढा के साथ निर्माता फ़िल्म की अगली कड़ी के साथ तैयार है| चार साल बाद, भोली पंजाबन और हनी, चूचा, लाली और ज़फर के साथ फुकरे गैंग एक बार फिर वापसी कर रहा है। फुकरे रिटर्न्स साल की सबसे अलग और मज़ेदार फ़िल्म के रूप में नज़र आ रही है।एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत बनने वाली यह फ़िल्म फरहान अख्तर और रितेश सिंधवानी द्वारा सह-निर्मित है और मृदिप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित है। फ़िल्म 8 दिसंबर 2017 को आपको हँसाने के लिए नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी|