Vasudha: बंद कमरे में छिपा खौफ़नाक सच! क्या आख़िरी फैसले से पहले बेनक़ाब हो पाएगा दिनेश या सावित्री की एक गलती बर्बाद कर देगी सब कुछ?
Vasudha: वसुधा' के आने वाले एपिसोड में सावित्री और दिनेश की कहानी एक नया मोड़ लेगी क्योंकि खुद वसुधा के शक की सुई सावित्री के पति पर जा टिकेगी..
Vasudha 18th August 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV
- चंद्रिका की रोंगटे खड़े कर देने वाली चेतावनी!
- क्या देव और वसुधा रोक पाएंगे तबाही का यह तूफान?
Vasudha: ‘ZEE TV’ का सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो ‘वसुधा’ के आने वाले एपिसोड में सावित्री और दिनेश की कहानी एक नया मोड़ लेगी क्योंकि खुद वसुधा के शक की सुई सावित्री के पति पर जा टिकेगी।
Vasudha Upcoming Twist: वसुधा को मिली कड़ी चेतावनी!
चंद्रिका वसुधा को आगाह करती है कि उसने दिनेश को देखा है और उसे उस पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। वह वसुधा को दिनेश को परखने की छूट तो देती है, लेकिन साथ ही गंभीर चेतावनी भी देती है कि अगर सावित्री को कुछ भी हुआ, तो उसकी ज़िम्मेदारी वसुधा की होगी। वसुधा इस बात को गंभीरता से लेकर और अधिक सतर्क हो जाती है।
इस दौरान, केवल वसुधा ही दिनेश की जांच पड़ताल नहीं करती, बल्कि देव और हनुमंत भी यह पता लगाने में उसका साथ देते हैं कि क्या दिनेश सच में बदल गया है या अभी भी कुछ छिपा रहा है।
चीज़ें जैसी लगती हैं वैसी है नहीं!
दिनेश सबके सामने शराफत का मुखौटा पहने, एक सुधरे हुए और केयरिंग पति होने का ढोंग करता है। लेकिन, बंद दरवाज़े के उस पार चीज़ें संदिग्ध लगती है, जहाँ वह शराब के नशे में अपने प्लान के बारे में सोचता है। वह बार-बार सावित्री से बात करने और उसके पास आने के बहाने ढूंढता है। लेकिन, सावित्री को भी अब धीरे-धीरे उसके बदले हुए व्यवहार पर शक होने लगता है।
Vasudha 18th August 2026 written update: परिवार वालों ने रचा चक्रव्यूह!
दिनेश की असलियत जानने के लिए परिवार एक और प्लान बनाता है। वे चाहते हैं कि सावित्री उसके पति को एक आखिरी मौका देने और उसके पास लौटने का मन बनाए। परिवार की इस तरकीब के बीच धीरे-धीरे सावित्री का दिल पिघलने लगता है और उसे यकीन होने लगता है कि दिनेश सचमुच अपनी पिछली गलतियों को सुधारकर इस शादी को एक नई शुरुआत देना चाहता है।
लेकिन, वसुधा को अभी भी उस पर यकीन नहीं होता। अब तक जो कुछ भी उसने देखा, उसके आधार पर उसे महसूस होता है कि दिनेश कुछ तो छिपा रहा है और उसे यकीन है कि आख़िरकार उसकी असली नीयत सामने आ ही जाएगी। वह अपने शक के बारे में सीधे देव से बात करने का फैसला करती है।
अब सवाल तो यह उठता है कि क्या देव, वसुधा के संदेह पर यकीन करके दिनेश के अतीत को खंगालेगा? क्या सावित्री को वापस पाने की दिनेश की यह कोशिश सच्ची है या फरेब? और सबसे ज़रूरी क्या सावित्री के आख़िरी फैसले से पहले वसुधा और देव सच तक पहुँच पाएंगे?

Facebook


