Vasudha Upcoming Twist: चंद्रिका ने बीच राह छोड़ा वसुधा का हाथ! क्या बिना किसी बैसाखी के, बिज़नेस के इस गहरे समंदर को पार कर पाएगी वसुधा?

Vasudha Upcoming Twist: 'वसुधा' के एक कामयाब बिज़नेसवुमन बनने के सफर में एक और ज़रूरी सबक सीखने को मिलेगा, जहां मदद की आस लिए वसुधा के सामने एक कड़वी सच्चाई आती है जो उसके होश उड़ा देती है..

Vasudha Upcoming Twist: चंद्रिका ने बीच राह छोड़ा वसुधा का हाथ! क्या बिना किसी बैसाखी के, बिज़नेस के इस गहरे समंदर को पार कर पाएगी वसुधा?

Vasudha 29th June 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Zee TV

Modified Date: June 29, 2026 / 07:08 pm IST
Published Date: June 29, 2026 6:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • चंद्रिका ने अपनाया कड़ा रुख!
  • टूटा वसुधा का भरोसा!

Vasudha Upcoming TwistZEE TV‘ के सबसे पसंदीदा शो ‘वसुधा‘ के एक कामयाब बिज़नेसवुमन बनने के सफर में एक और जरुरी सबक सीखने को मिलेगा। जब बेहद मुश्किल हालात से गुज़र रही वसुधा, चंद्रिका से मदद की आस लगाती है, ठीक उसी वक़्त उसके सामने एक कड़वी सच्चाई आती है जो उसके होश उड़ा देती है।

Vasudha: चंद्रिका से वसुधा ने मांगी मदद !

वसुधा, चंद्रिका के पास एक वास्तविक समस्या लेकर जाती है। वह बताती है कि जिन लोगों को उसकी मदद के लिए लगाया गया है वे हिंदी में बात नहीं कर सकते क्योंकि वे सिर्फ अंग्रेजी जानते हैं, जिसके कारण काम में तालमेल बिठाना उसके लिए बहुत मुश्किल हो रहा है। वह चंद्रिका से मार्गदर्शन की उम्मीद में मदद करने का अनुरोध करती है।

सख्ती से पेश आई चंद्रिका!

हालांकि, चंद्रिका उसकी मदद करने से इंकार कर देती है। वह वसुधा को सख्ती से समझाती है कि बिज़नेस का दूसरा नाम ही चुनौतियाँ है। वह कहती है कि बिज़नेस में उसे छोटी-मोटी मुश्किलों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना छोड़ना होगा, और अगर उसे सच में अपनी अलग पहचान बनानी है तो उसे अकेले ही उन चुनौतियों का सामना करना होगा और खुद के दम पर रास्ता निकालना होगा।

संतोष चुपचाप यह सारी बातचीत सुनती रहती है। हालांकि,चंद्रिका के शब्द कठोर ज़रूर लगते हैं लेकिन वे आत्मनिर्भर बनने और दूसरों के सहारे निर्भर न रहने का भी महत्वपूर्ण सबक देते हैं।

Vasudha Today’s full episode: चंद्रिका की सख्त लेकिन अनोखी सीख!

आगामी एपिसोड में चंद्रिका के द्वारा वसुधा को गाइड करने का एक अनोखा तरीका जारी रहने वाला है वह हर बार वसुधा की ऊँगली थामे उसे रास्ता नहीं दिखाएगी, इसलिए उसे सीधे समाधान देने की बजाय, वह उसे खुद सोचने की आज़ादी दे रही है ताकि वह बिज़नेस की असली दिक्कतों को खुद संभाल सके और अपने फैसले खुद ले सके।

अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या वसुधा, बिना चंद्रिका की मदद लिए भाषा की रुकावटों को दूर करने का कोई रास्ता ढूंढ पाएगी? या फिर यह नई चुनौती उसके एंटरप्रेन्योर बनने के सफर का एक और सबसे महत्वपूर्ण मोड़ बन जाएगी?

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.