Cocktail 2 Worldwide Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ के सामने पहाड़ बनकर खड़ी कॉकटेल 2, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, शाहिद की फिल्म ने कैसे छापे करोड़ों?
Cocktail 2 Worldwide Collection: Cocktail 2 फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब यह बॉक्स ऑफिस पर 9 दिन पूरे कर चुकी है। फिल्म लगातार कमाई कर रही है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अच्छी पकड़ बनाए हुए हैं। दर्शकों की प्रतिक्रिया भी मिली-जुली लेकिन काफी चर्चा मं बनी हुई है।
(Cocktail 2 Worldwide Collection/ Image Credit: shahidkapoor Instagram)
- कॉकटेल 2 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई
- फिल्म ने पहले हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया
- 9वें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए
मुंबई: Cocktail 2 Worldwide Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2‘ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म रिलीज के बीद से ही बेहद चर्चा में बनी हुई है। अब इसके सामने अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल‘ भी रिलीज हो चुकी है। जिससे बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। फिल्म की कहानी एक लव ट्राएंगल पर आधारित है। जिसमें रिश्तों की उलझन और भावनात्मक टकराव दिखाया गया है।
ओपनिंग से लेकर वीकेंड तक की कमाई
फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये की मजबूत ओपनिंग की थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को भी फिल्म ने अच्छी पकड़ बनाए रखी और डबल डिजिट में कमाई की। हालांकि, वीकडेज में इसकी कमाई घटकर सिंगल डिजिट में आ गई। इसके बावजूद फिल्म ने पहले हफ्ते में ही वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया जो इसके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
डे-9 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रिपोर्ट्स के अनुसार ‘कॉकटेल 2‘ ने अपने 9वें दिन यानी शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 78.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं इसका ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 93.97 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है और धीरे-धीरे आगे की कमाई जोड़ रही है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन और फिल्म का ओवरव्यू
‘कॉकटेल 2‘ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन अब 120.72 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। जिसमें 26.75 करोड़ रुपये का ओवरसीज बिजनेस भी शामिल है। फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है और यह 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का स्पिरिचुअल सीक्वल है। कहानी में कुणाल और दिया की जिंदगी दिखाई गई है। जिनके रिश्ते में एली की एंट्री से लव ट्राएंगल बन जाता है और कहानी में कई ट्विस्ट आते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Ashadh Maas 2026: कब से शुरू हो रहा आषाढ़ मास? क्या सच में इस महीने में किए गए धर्म-कर्म बदल सकते हैं आपकी किस्मत? जानिए चौंकाने वाली सच्चाई
- Ayodhya Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में बड़ा एक्शन! आरोपियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे, लाखों की बरामदगी… अब सुप्रीम कोर्ट में अगला बड़ा फैसला
- Satendra Soni Viral Video: इस एक्टर को मिली जान से मारने की धमकी, रोते हुए मांगी मदद, आप भी देखें वीडियो

Facebook


