Ganga Mai ki Betiyan: सियासत के मंच पर होगी सास-बहु की अनदेखी जंग! क्या यह अनचाहा पोस्टर मिटाएगा दिलों की दूरियां या भड़काएगा नफरत की आग?
Ganga Mai ki Betiyan: ‘गंगा माई की बेटियाँ’ की कहानी में एक धमाकेदार मोड़ आने वाला है, क्योंकि सिद्धू, स्नेहा और दुर्गावती के बीच बढ़ते विवाद को मिटाने की एक …

Ganga Mai ki Betiyan 29th June 2026
- क्या सिद्धू की नई तरकीब होगी कामयाब?
- मिटेगी कड़वाहट या आएगा नया तूफ़ान!
Ganga Mai ki Betiyan: 'ZEE TV' के सबसे पसंदीदा शो 'गंगा माई की बेटियाँ' की कहानी में एक धमाकेदार मोड़ आने वाला है, क्योंकि सिद्धू, स्नेहा और दुर्गावती के बीच बढ़ते विवाद को मिटाने की एक अनोखी तरकीब सोचता है। माँ और पत्नी के बीच बढ़ते क्लेश को देखकर, सिद्धू उन्हें एक साथ लाने के लिए बेहद चौंकाने वाली योजना बनाता है।
Ganga Mai ki Betiyan Upcoming Twist: सिद्धू ने निकाली नई तरकीब!
आगामी एपिसोड की शुरुआत, सिद्धू दुर्गावती के नए चुनावी कैंपेन की घोषणा करता है। जब सब लोग वहाँ एकत्रित होते हैं, सिद्धू गर्व के साथ एक बड़ी स्क्रीन पर अभियान का पोस्टर लॉन्च करता है। मगर कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट तब आता है जिसे देख पूरा परिवार स्तब्ध रह जाता है, क्योंकि उस पोस्टर पर दुर्गावती के साथ-साथ स्नेहा की तस्वीर भी छपी होती है।
आगबबूला हुई दुर्गावती!
पोस्टर देखते ही दुर्गावती के पैरों तले ज़मीन खिसक जाती है और वह तुरंत सिद्धू से सवाल करती है कि उसने यह कौन सा नया ड्रामा शुरू किया है? साथ ही वह इस बात से आगबबूला हो जाती है कि सिद्धू ने बिना उसकी अनुमति के, स्नेहा की तस्वीर उसके चुनावी अभियान में शामिल कर दी।
Ganga Mai ki Betiyan 29th June 2026 written update: दुर्गावती ने पूछा अहम सवाल!
सिद्धू शांतिपूर्वक अपनी माँ को समझाता है और कहता है कि वह उस पर विश्वास रखें। उसका कहना है कि यह चुनावी अभियान, उनकी पब्लिक इमेज पूरी तरह बदल देगा और लोग उनका एक अलग रूप देख पाएंगे। मगर दुर्गावती गुस्से में एक महत्वपूर्ण सवाल पूछ बैठती है कि क्या स्नेहा इस अभियान में शामिल होने के लिए राज़ी है ? दुर्गावती स्पष्ट कर देती है कि स्नेहा की मर्ज़ी के बिना उसकी तस्वीर अभियान में कभी इस्तेमाल नहीं होगी।
इसी दौरान स्नेहा घर वापस लौटती है और बड़े कैंपेन पोस्टर पर दुर्गावती के साथ अपनी तस्वीर देखा हैरान रह जाती है। वह शॉकेड होकर सिद्धू की ओर देखती है और घर का हर सदस्य उसके जवाब के लिए, उत्सुकता से उसकी ओर देखने लगता है।
अब सबसे बड़ा सवाल तो यह है कि क्या सिद्धू की अनोखी तरकीब आख़िरकार स्नेहा और दुर्गावती के बीच की दूरी को कम कर पाएगी? या फिर यह अनचाहा कैंपेन दोनों की रिश्तों में ग़लतफहमी की एक नई दीवार खड़ी कर देगा?
इन्हें भी पढ़ें:
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हाँ! सिद्धू ने अचानक बड़ा ऐलान करते हुए पोस्टर पर स्नेहा और दुर्गावती की तस्वीर साथ लगाई, जिससे पूरा परिवार स्तब्ध रह गया।
लेखक के बारे में
Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.
और भी पढ़ें...Web Title: Ganga Mai ki Betiyan: An unexpected face-off between mother-in-law and daughter-in-law is set to unfold on the political stage! Will this surprise poster bridge the emotional gap between them, or will it fan the flames of hatred?
Serial Updates
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm