सब्जी में ‘नमक ज्यादा’ होने पर पति ने गर्भवती पत्नी को मारा थप्पड़, मौत
सब्जी में ‘नमक ज्यादा’ होने पर पति ने गर्भवती पत्नी को मारा थप्पड़, मौत
एटा (उप्र), तीन जुलाई (भाषा) एटा से सटे कासगंज जिले में कथित रूप से सब्जी में नमक ज्यादा हो जाने से नाराज एक व्यक्ति ने सीढ़ी पर खड़ी अपनी गर्भवती पत्नी को थप्पड़ मार दिया जिससे असंतुलित होकर नीचे गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी देत हुए कहा कि पीड़ित की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बृहस्पतिवार को बताया कि ढोलना थाना क्षेत्र के नगला ढक गांव में रामू नामक व्यक्ति ने बुधवार को कथित रूप से सब्जी में नमक ज्यादा होने से नाराज होकर अपनी पत्नी ब्रजबाला (26) को थप्पड़ मार दिया। उन्होंने कहा कि पीड़िता घटना के वक्त सीढ़ी पर खड़ी थी और थप्पड़ मारे जाने से लड़खड़ाकर नीचे गिरने के कारण वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी।
उन्होंने बताया कि पांच महीने की गर्भवती ब्रजबाला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भारती ने बताया कि घटना के बाद आरोपी पति रामू गांव से फरार हो गया। वह गांव के बाहर एक मकान में छिपा था जहां से ग्रामीणों ने उसे पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
इस बीच, ब्रजबाला के परिजनों ने रामू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रामू के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे जिसका ब्रजबाला विरोध करती थी और इसी बात को लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था।
भाषा सं. सलीम संतोष
संतोष
लेखक के बारे में
Web Title: सब्जी में ‘नमक ज्यादा’ होने पर पति ने गर्भवती पत्नी को मारा थप्पड़, मौत
ETAH
और भी पढ़ें ›
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm