BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के एटा में शोक

राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के एटा में शोक

राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के एटा में शोक
Bhasha
Published: 13 Aug 2025 | 12:48 pmModified: 13 Aug 2025 | 12:48 pm

एटा (उप्र), 13 अगस्त (भाषा) राजस्थान के दौसा में बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में सात बच्चों समेत 11 लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के एटा जिले के असरौली गांव में मातम छा गया।

दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोग असरौली गांव के निवासी थे और दौसा में स्थित खाटू श्माम मंदिर के दर्शन करके वापस लौट रहे थे।

एटा के जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने अधिकारियों के साथ शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

सिंह ने कहा, 'हमने पीड़ितों के परिजनों की सहायता के लिए एटा से एक टीम दौसा भेजी है। शवों को एटा वापस लाया जाएगा।'

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ितों की पहचान प्रियंका (25), शीला (28), सोनम (27), पूर्वी (3), लक्ष्य उर्फ निर्मल (6), वैष्णवी (7), महक (7), सलोनी (9), मिष्टी (1), बशु (3) और सीमा (25) के रूप में हुई है।

इस बीच, लोधी महासभा ने इस त्रासदी के मद्देनजर 16 अगस्त को एटा में होने वाली वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी शोभा यात्रा स्थगित कर दी है।

मेला समिति के महासचिव प्रमोद लोधी ने कहा, 'नयी तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।'

शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देने के लिए असरौली में नेताओं और स्थानीय निवासियों की भारी भीड़ जमा हुई।

पुलिस ने बताया कि बुधवार तड़के राजस्थान के दौसा जिले में एक पिकअप वैन खड़े हुए ट्रक से टकरा गई, जिसकी वजह से सात बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

दौसा के पुलिस अधीक्षक सागर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पिकअप वैन में सवार लोग खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर के दर्शन करके एटा स्थित अपने गांव लौट रहे थे, तभी मनोहरपुर राजमार्ग पर सुबह करीब चार-पांच बजे यह दुर्घटना हुई।

भाषा सं जफर मनीषा जोहेब

जोहेब

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश के एटा में शोक

People also search for:UP Rajasthan Accident Grief
शहर की खबरें
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm