हत्या के मामले में नौ लोगों को उम्र कैद
हत्या के मामले में नौ लोगों को उम्र कैद
एटा (उप्र), 10 जुलाई (भाषा) एटा जिले में खेत की मेड़ के विवाद को लेकर एक महिला की हत्या के आठ साल पुराने एक मामले में अदालत ने बृहस्पतिवार को नौ आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।
अदालत ने सभी अभियुक्तों को हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और शस्त्र अधिनियम की धाराओं में दोषी पाया और उन पर 59-59 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
जिला शासकीय अधिवक्ता रेशपाल सिंह राठौर ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के अथैया गांव में 15 नवंबर 2016 को सुरेश चंद्र ने कुछ लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी ।
राठौर के मुताबिक सुरेश चंद्र ने आरोप लगाया गया था कि उसी के गांव के लटूरी नामक व्यक्ति और उसके साथियों ने खेत की मेड़ को लेकर उत्पन्न विवाद के चलते उसके पुत्र दिनेश को रास्ते में घेर लिया तथा जब दिनेश किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा तो आरोपी हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंच गए और अंधाधुंध गोलियां चलाईं।
सुरेश चंद्र ने कहा था कि एक गोली उसकी पत्नी तुलसा देवी की गर्दन में लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
राठौड़ ने बताया कि मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया कि तुलसा को बचाने आए अन्य परिजनों को भी पीटा गया।
पुलिस जांच के बाद साक्ष्य न मिलने पर तीन आरोपियों के नाम मुकदमे से हटा दिए गए तथा 10 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। उनमें से एक की इस अदालती कार्यवाही के दौरान मृत्यु हो गई।
राठौर ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश चंद ने शेष नौ अभियुक्तों हरवीर, रामनिवास, प्रेमचंद्र, हाकिम सिंह, रामनरेश, राकेश, रामवीर, रामभजन उर्फ पप्पू और कप्तान सिंह को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनायी तथा जुर्माना भी लगाया।
भाषा सं सलीम राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: हत्या के मामले में नौ लोगों को उम्र कैद
ETAH
और भी पढ़ें ›
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm