BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

उप्र : एटा में स्मार्ट मीटर लगाने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

उप्र : एटा में स्मार्ट मीटर लगाने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

उप्र : एटा में स्मार्ट मीटर लगाने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला, प्राथमिकी दर्ज
Bhasha
Published: 19 Jul 2025 | 9:00 pmModified: 19 Jul 2025 | 9:00 pm

एटा, 19 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक गांव में स्‍मार्ट मीटर लगाने गई बिजली विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने कथित तौर पर हमला कर दिया और अवर अभियंता (जेई) से मारपीट की। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस घटना के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

पुलिस के अनुसार नगर क्षेत्र के गांव भगीपुर में बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर और विद्युत पोल लगाने का कार्य कर रही थी, तभी कुछ स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पहले बिजली के खंभे लगाए जाएं, उसके बाद मीटर बदले जाएं।

इसी बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया और एक बुजुर्ग सहित कुछ ग्रामीणों ने जेई मनीष कुमार से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कुमार ने संयम बरतते हुए लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने विभागीय कार्य में बाधा डाली और टीम पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सार्वजनिक हो गया।

जेई मनीष कुमार की तहरीर पर पुलिस ने नवनीत और ईश्वर प्रसाद के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमित कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना के वीडियो को साक्ष्य के रूप में संज्ञान में लिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।

उन्‍होंने बताया कि संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच सहायक अभियंता संघ और अवर अभियंता संघ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भाषा

सं, आनन्‍द, रवि कांत रवि कांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र : एटा में स्मार्ट मीटर लगाने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला, प्राथमिकी दर्ज

People also search for:UP Bijli Video FIR
शहर की खबरें
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm