उप्र: एटा के होटल में छापेमारी के बाद चार जोड़े और प्रबंधक अवैध गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार
उप्र: एटा के होटल में छापेमारी के बाद चार जोड़े और प्रबंधक अवैध गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार
एटा (उत्तर प्रदेश), आठ अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शुक्रवार को एक होटल पर छापा मारकर उसके प्रबंधक और चार जोड़ों को अवैध गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नायब तहसीलदार मोहम्मद वाहिद ने बताया कि एसडीएम सदर विपिन कुमार को मिली सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई।
वाहिद ने बताया कि पुलिस, बाल हेल्पलाइन और राजस्व अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने जीटी रोड, दुल्हापुर में स्थित होटल पर छापा मारकर आपत्तिजनक सामान जब्त किया तथा 20 से 30 साल की उम्र के लोगों को कोतवाली देहात थाने लाया गया।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, दो लोगों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, 1956 की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा सं आनन्द जोहेब
जोहेब
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र: एटा के होटल में छापेमारी के बाद चार जोड़े और प्रबंधक अवैध गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार
ETAH
और भी पढ़ें ›
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm