BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

उप्र : एटा में पुलिस हिरासत में कथित पिटाई से युवक की मौत

उप्र : एटा में पुलिस हिरासत में कथित पिटाई से युवक की मौत

उप्र : एटा में पुलिस हिरासत में कथित पिटाई से युवक की मौत
Bhasha
Published: 02 Aug 2025 | 9:37 pmModified: 02 Aug 2025 | 9:37 pm

एटा, दो अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के एटा जिले में धौली कला क्षेत्र के ग्राम चंद्रभानपुर निवासी सत्यवीर कुमार (23) की पुलिस हिरासत में कथित तौर पर पिटाई किए जाने से मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि थाने में सत्यवीर को बेरहमी से पीटा गया और प्रताड़ित किया गया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, रात में उसे उसी हालत में छोड़ दिया गया। पुलिस हिरासत से रिहाई के कुछ समय बाद ही युवक की मौत हो गई।

युवक के परिजनों ने दरोगा सुरेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें निलंबित करने और गिरफ्तार करने की मांग की है।

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल शाहिद अली के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्याम नारायण सिंह ने थाना निधौली कला क्षेत्र में एक युवक की मौत के संदर्भ में बताया कि मार्च महीने में गांव की एक लड़की के लापता होने के मामले में थाना निधौली कला के दरोगा सुरेंद्र सिंह द्वारा उसे बुलाया गया था और वह अपने भाई के साथ आया और पूछताछ के बाद वापस चला गया था।

उन्होंने कहा कि परिजनों का आरोप है कि दरोगा और अन्य पुलिसकर्मियों ने सत्यवीर का उत्पीड़न किया जिसके बाद उसने थाने से घर जाकर फांसी लगा ली।

सिंह ने बताया कि दरोगा सुरेंद्र सिंह और एक अन्य दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है और तीन सिपाहियों के खिलाफ जांच कराई जा रही है।

एसएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सत्यवीर की मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इस घटना कि जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गयी है और थाने की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी।

ज़िलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम भी गठित की है।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति को देखते हुए मृतक के आवास के पास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाषा

सं, राजेंद्र, आनन्द रवि कांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र : एटा में पुलिस हिरासत में कथित पिटाई से युवक की मौत

People also search for:UP Custodial Lead Death
शहर की खबरें
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm