Dulha-Dulhan Wedding Video : दूल्हे ने एकसाथ 5 दुल्हनों की मांग में भर दिया सिंदूर, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स कर रहे कमेंट की बौछार, जानें क्या है सच?
Dulha-Dulhan Wedding Video : दूल्हा शादी के जोड़ों में सजीं 5 दुल्हनों से घिरा बैठा है। वह हाथ में सिंदूर लेकर एक के बाद एक सभी की मांग भरता है।
Dulha-Dulhan Wedding Video
नई दिल्ली। Dulha-Dulhan Wedding Video : सोशल मीडिया पर दूल्हा दुल्हन से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं जिन्हे देख हर कोई हैरान हो जाता है। हालही में एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दूल्हा उपस्थित सभी दुल्हनों की मांग में सिंदूर भर देता है। हालांकि ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर दूल्हा ऐसा क्यों कर रहा है। कुछ लोग इस वीडियो को मनोरंजन में ले रहे हैं। जब इस वीडियो को फैक्ट चेक हुआ तो सच सामने आ ही गया।
दूल्हे ने की 5 दुल्हनों के साथ शादी!
करीब 52 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’, इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब आदि पर खूब वायरल हो रहा है। हो सकता है कि आपको भी किसी ने वॉट्सऐप पर भी यह वीडियो भेजा हो। वायरल वीडियो में दिखता है कि सफेद शेरवानी पहना दूल्हा शादी के जोड़ों में सजीं 5 दुल्हनों से घिरा बैठा है। वह हाथ में सिंदूर लेकर एक के बाद एक सभी की मांग भरता है। इसके बाद पांचों दुल्हन उसका पैर छूटकर आशीर्वाद लेती हैं। सात फेरे लेते हुए भी इनका एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो को कई लोग साझा कर रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो का सच?
वीडियो को ध्यान से देखने पर इस पर ‘Actor Brajesh’ का वॉटरमार्क दिखता है। जब हमने इस नाम को इंस्टाग्राम पर सर्च किया तो ब्रजेश तिवारी नाम के एक एक्टर की इंस्टाग्राम आईडी (@actorbrajesh07) तक पहुंचे। इस आईडी पर कई डांस और एक्टिंग वीडियो अपलोड किए गए हैं। वायरल वीडियो में दिख रहे एक्टर अलग-अलग भूमिका में नजर आ रहे हैं। थोड़ा और खंगालने पर हमने वह वीडियो भी मिल गया जिसे वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो को उन्होंने 9 सप्ताह पहले शेयर किया था। ब्रजेश को इंस्टाग्राम पर 5 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं तो यूट्यूब पर उनके 13 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। ब्रजेश ने अपने फेसबुक पर परिचय में बताया है कि वह मनोरंजन के उद्देश्य से वीडियो बनाते हैं।
View this post on Instagram

Facebook


