Gwalior Road Accident: 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर छटपटा रहे थे 22 मजदूर, अचानक रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख-पुकार
Gwalior Road Accident: 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर छटपटा रहे थे 22 मजदूर, अचानक रास्ते में हुआ कुछ ऐसा कि मच गई चीख-पुकार
Gwalior Road Accident | Photo Credit: AI
- ट्रक और लोडिंग वाहन की टक्कर
- 8 मजदूरों की मौत
- 22 मजदूर घायल
ग्वालियर: Gwalior Road Accident ग्वालियर-भिंड मार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 22 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक ने लोडिंग वाहन में टक्कर मार दी। (Gwalior Road Accident Today) लोडिंग वाहन में 30 मजदूर सवार थे। हादसा गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छिमका चौराहे पर हुआ। मृतक और घायल सभी उत्तर प्रदेश के लखमीपुर जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं और ग्वालियर के चिनोर से धान लगाने का काम कर वापस अपने घर लौट रहे थे।
Gwalior Road Accident दअरसल, ग्वालियर चिनोर में ठेकेदार रजनीश धान लगाने के लिए 4 अगस्त को करीब 30 मजदूरों को लक्ष्मीपुर जिले के रहने वाले मजदूरों को लेकर आया था। काम खत्म होने के बाद सभी मजदूर सोमवार रात एक लोडिंग वाहन में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे। सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात 1 बजे के बाद जैसे ही वाहन गोहद चौराहे थाने के पास छिमका चौराहे पर पहुंचा। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने लोडिंग वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडिंग वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार मजदूर दूर तक जा गिरे। जिस वक्त हादसा हुआ। उस वक्त मजदूर गहरी नींद में सोए हुए थे। हादसे के वक्त चीख-पुकार मच गई। मौके पर 5 मजदूरों ने दम तोड़ दिया। 25 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। लेकिन अस्पताल पहुंचने के दौरान तीन और मजदूरों की मौत हो गई। कुल मिलाकर ठेकेदार सहित इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मृतक और घायल सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लक्ष्मीपुर जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं। यह लोग 4 अगस्त से चिनोर क्षेत्र में धान लगाने का काम कर रहे थे। काम खत्म कर वह अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।
गोहद चौराहा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है। पूरे इलाके में शोक की लहर है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat IBC24: 209 दिनों बाद नितिन नबीन की नई टीम तैयार!.. हटाए गए अमित मालवीय की जगह छत्तीसगढ़ के दीपक को आईटी सेल की कमान, जानें क्या है मायने..
- शह मात The Big Debate: ‘नक्सलगढ़’ मौन.. ‘दिमागी नक्सली’ कौन? पीएम मोदी के बयान पर नया सियासी घमासान, क्या इस मुद्दे को जबरन छात्रों से जोड़ा जा रहा है? देखिए ये वीडियो
- शह मात The Big Debate: मोहन का ‘मिशन निवेश’.. सियासी क्लेश! विपक्ष ने सरकार की नीति पर उठाएं सवाल, क्या विकास की इस दौड़ में भी हावी रहेगी सियासत?

Facebook


