BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

उप्र : आठ साल की लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

उप्र : आठ साल की लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

उप्र : आठ साल की लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Bhasha
Published: 18 Jul 2025 | 1:13 pmModified: 18 Jul 2025 | 1:13 pm

फर्रुखाबाद (उप्र), 18 जुलाई (भाषा) आठ साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर उसकी हत्या करने का आरोपी शुक्रवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि मनु (55) को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि कायमगंज थाना क्षेत्र निवासी आठ वर्षीय बालिका कोतवाली मोहम्मदाबाद अंतर्गत एक गांव में अपनी बुआ के घर 3 जून को आयी थी।

एसपी के अनुसार 27 जून को सुबह 10 बजे बच्ची अपनी बुआ की बेटी के साथ बाग में आम खाने गयी थी, उसी दौरान वह किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गयी। 28 जून को उसकी लाश पड़ोसी जनपद मैनपुरी के भोगांव के ग्राम देवीपुर में नहर किनारे पड़ी मिली।

पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को फेंका गया था। पुलिस ने सीसीटीवी में एक कबाड़ी को साइकिल लेकर पैदल जाते देखा था और लड़की उसके पीछे जाती दिखी। सीसीटीवी की जांच के बाद मेरापुर थाना क्षेत्र के पखना गांव निवासी 55 वर्षीय मनु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि करीब 18 दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक ने दुष्कर्म के आरोपी मनु पुत्र लटूरी के ऊपर 25,000 रुपये का ईनाम घोषित किया था। इसके बाद ईनाम की राशि बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई। शुक्रवार की सुबह मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खटा ग्राम के पास पुलिस मुठभेड़ में मनु को गोली लगी और उसे लोहिया अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपी के पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि आरोपी मनु पर हत्या, दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

भाषा सं राजेंद्र मनीषा वैभव

वैभव

वैभव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र : आठ साल की लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

People also search for:EncounterrapeupUP rape encounter
शहर की खबरें
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm