BREAKING NEWS
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने की PM मोदी की तारीफ

फर्रुखाबाद जिले में विद्युत उपकेंद्र में जेई और एसएसओ पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद जिले में विद्युत उपकेंद्र में जेई और एसएसओ पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

फर्रुखाबाद जिले में विद्युत उपकेंद्र में जेई और एसएसओ पर हमला, पुलिस जांच में जुटी
Bhasha
Published: 12 Jul 2025 | 10:13 pmModified: 12 Jul 2025 | 10:13 pm

फर्रुखाबाद (उप्र), 12 जुलाई (भाषा) फर्रुखाबाद जिले में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक विद्युत उपकेंद्र में शनिवार को कनिष्ठ अभियंता (जेई) और उपकेंद्र संचालक (एसएसओ) पर एक ग्राम प्रधान के नेतृत्व में कुछ लोगों ने कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि की।

मोहम्मदाबाद के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद शुक्ल ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में गैसिंगपुर विद्युत उपकेंद्र पर हुई, जिसमें जेई विनोद कुमार पर रिश्वत लेने के भी आरोप लगे हैं। मारपीट के साथ-साथ जेई के हाथ में रुपये पकड़े होने का एक वीडियो भी तेजी से प्रसारित हो रहा है।

इस बीच विनोद कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर मारपीट, सरकारी दस्तावेजों को नष्ट करने, बिल के पैसे चोरी करने और जाति-आधारित गाली-गलौज का आरोप लगाया है।

इटावा जिले के मूल निवासी विनोद कुमार ने आरोप लगाया है कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे निसाई ग्राम के प्रधान सत्येंद्र सिंह महिलाओं और अन्य लोगों के साथ उपकेंद्र पर पहुंचे।

जेई ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने एसएसओ रघुवीर के साथ मारपीट की और भीड़ के नियंत्रण कक्ष में घुसने से पहले उनका फोन तोड़ दिया।

उन्होंने दावा किया कि भीड़ ने उनका फ़ोन छीन लिया और लात-घूंसों से उन पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दस्तावेज़ फाड़ दिए गए, बिल के पैसे वीडियो बनाने के लिए उनके हाथ में थमा दिए गए और 15,000 रुपये छीन लिए गए। उन्होंने जान से मारने की धमकी मिलने की भी शिकायत की।

पुलिस अधिकारी ने कहा है कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच चल रही है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: फर्रुखाबाद जिले में विद्युत उपकेंद्र में जेई और एसएसओ पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

People also search for:UP JE attack
शहर की खबरें
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग

02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm