उप्र में छह लोगों ने महिला को आग लगाई, मौत
उप्र में छह लोगों ने महिला को आग लगाई, मौत
फ़र्रुखाबाद (उप्र), 10 सितंबर (भाषा) जिले में दवा लेने के लिए घर से निकली 33 वर्षीय विवाहित महिला को छह लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर आग लगा दी और सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका की पहचान निशा सिंह के तौर पर हुई है और वह छह सितंबर को चौरई गांव स्थित अपने घर से स्कूटर पर निकली थी।
इसके कुछ घंटों बाद वह गंभीर रूप से जलने के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती मिली। डॉक्टरों ने उसके पिता बलराम सिंह को फ़ोन पर सूचित किया, जिसके बाद उसे दूसरे अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से लगभग 100 किलोमीटर दूर सैफई के एक और अस्पताल में ले जाया गया और वहीं उसने आखिरी सांस ली।
मरने से पहले, उसने अपने पिता को बताया कि दीपक सिंह नाम का एक व्यक्ति उस पर फोन पर बात करने का दबाव बना रहा था। उसने यह भी बताया कि दीपक ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर उसे एक स्कूल के पीछे बाग के पास आग लगा दी।
निशा दो बच्चों की मां थी और उसका पति दिल्ली में काम करता है।
पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, निशा खुद ही गाड़ी चलाकर पास के दरियापुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां से उसे करीब 15 किलोमीटर दूर राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बलराम सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी जुलाई 2013 में अमित चौहान से हुई थी। दंपति के दो बेटे रुद्र (11) और शौर्य (8) हैं।
निशा के परिवार का आरोप है कि उसके कपड़े बदले हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह घर से सलवार सूट पहनकर निकली थी, लेकिन अस्पताल में वह हाफ ट्राउजर और गोल गले वाली बनियान पहने मिली, जो आमतौर पर पुरुष पहनते हैं।
भाषा सं जफर मनीषा खारी नोमान
नोमान
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र में छह लोगों ने महिला को आग लगाई, मौत
FARRUKHABAD
और भी पढ़ें ›
Lucknow Murder News Today: मां ने लिंग परिवर्तन से कराने से किया इनकार, तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर पुलिस भी रह गई दंग
02 Oct 2026 | 8:55 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pm