Gariaband Collector Inspection: कलेक्टर अचानक आ पहुंचे दफ्तर तो 66 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी मिले नदारद.. थोक में जारी किया गया कारण बताओ नोटिस
आईबीसी 24 से बातचीत में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि शासन ने सप्ताह में दो दिन (शनिवार और रविवार) पूर्ण अवकाश दिया है। इसके बावजूद शासकीय कर्मचारियों से समय …
Gariaband Collector Inspection
Gariaband Collector Inspection : गरियाबंद: जिले में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। कुल 66 अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जिनमें 13 जिला स्तरीय अधिकारी भी शामिल हैं।
10 बजे कार्यालय खुलने पर भी अनुपस्थिति
कार्यालय समय सुबह 10:00 बजे तय है, लेकिन निरीक्षण सुबह 10:30 से 11:30 बजे के बीच किया गया। इस दौरान कई कर्मचारी अपने कार्यालय नहीं पहुंचे थे, जबकि कुछ देर से आते दिखे। कलेक्टर ने इस लापरवाही पर नाराज़गी जताते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
बायोमेट्रिक मशीन और अन्य सुधार के निर्देश
Gariaband Collector Inspection : कलेक्टर ने जिला कलेक्ट्रेट में जल्द ही बायोमेट्रिक मशीन लगाने की योजना की जानकारी दी। इसके साथ ही सभी कार्यालयों में स्वच्छता और फाइलों को व्यवस्थित रखने के लिए स्टिकर लगाकर सही तरीके से भंडारण करने के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों को आईडी कार्ड पहनकर कार्यालय आने और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश भी दिए गए।
विभागवार निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग, श्रम विभाग, सांख्यिकी विभाग, खनिज विभाग, निर्वाचन कार्यालय, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, आबकारी विभाग, और शिक्षा विभाग का जायजा लिया गया।
Gariaband Collector Inspection : आईबीसी 24 से बातचीत में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने बताया कि शासन ने सप्ताह में दो दिन (शनिवार और रविवार) पूर्ण अवकाश दिया है। इसके बावजूद शासकीय कर्मचारियों से समय पर कार्यालय पहुंचने की अपेक्षा है, ताकि ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि पूर्व में बैठकों में भी समय पर कार्यालय पहुंचने और सुबह 10:00 बजे राष्ट्रीय गीत के समय उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। अब अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
समयपालन की उम्मीद
कलेक्टर ने अधिकारियों-कर्मचारियों से समयपालन की उम्मीद जताई है और कहा है कि कार्यालय में अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Gariaband Collector Inspection, More than 66 employees found absent from office, notice sent
गरियाबंद
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm