BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Rajim Violence CCTV Video: गरियाबंद के दुधकैयां गांव में हिंसा का CCTV आया सामने, आक्रोशित ग्रामीण बढ़ते जा रहे थे… फिर… गांव में कर्फ्यू जैसे हालात

Rajim Violence CCTV Video: गरियाबंद के दुधकैयां गांव में हिंसा का CCTV आया सामने, आक्रोशित ग्रामीण बढ़ते जा रहे थे… फिर… गांव में कर्फ्यू जैसे हालात

Rajim Violence CCTV Video

Rajim Violence CCTV Video

tikesh Kumar
Published: 03 Feb 2026 | 1:46 pmModified: 03 Feb 2026 | 2:29 pm
HIGHLIGHTS
  1. दूतकैंया गांव में हिंसा का CCTV
  2. गिरफ्तारी के बाद भी गांव में तनाव
  3. गांव में अतिरिक्त बल तैनात

गरियाबंद: Rajim Violence CCTV Video: गरियाबंद के दुधकैयां गांव में हुई हिंसा का CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में आक्रोशित ग्रामीण महिलाओं को धर्म विशेष के लोगों के घर की ओर बढ़ते देखा गया है। जानकारी के अनुसार धर्म विशेष के तीन युवकों की कथित बदमाशी से ग्रामीण पहले से ही नाराज थे।

CCTV में कैद हुई गरियाबंद हिंसा (Rajim Clash CCTV)

Rajim Violence CCTV Video: स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस में इन बदमाशों के खिलाफ शिकायत की थी लेकिन शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। हिंसा के बाद मो. आरिफ समेत तीन आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। गांव में इस घटना के बाद कर्फ्यू जैसे हालात बन गए हैं और अतिरिक्त पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि स्थिति तनावपूर्ण है, लेकिन नियंत्रण में है।

Gariyaband Violence CCTV Video:  बता दें की छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के एक गांव में एक मामले में जमानत पर रिहा हुए तीन आरोपियों द्वारा कथित तौर पर कुछ स्थानीय लोगों पर हमला किए जाने के बाद रविवार को दो समुदायों के लोगों के बीच हिंसा भड़क गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के दुधकैयां गांव में रविवार शाम हुई झड़पों के दौरान ग्रामीणों के पथराव में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस के अनुसार करीब एक साल पहले गांव के एक मंदिर में कथित तौर पर मूर्ति तोड़ने के मामले में आरिफ समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद ये लोग ग्रामीणों को कथित तौर पर धमका रहे थे और मंदिर मामले से जुड़े गवाहों को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह आरिफ और दो अन्य आरोपियों ने कथित तौर पर चार से छह युवकों पर पुलिस से शिकायत करने का आरोप लगाते हुए रॉड से हमला किया जिसके बाद दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी।

गांव में कर्फ्यू जैसे हालात और तनावपूर्ण स्थिति (Chhattisgarh Violence Video)

Rajim Violence CCTV Video: गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि कथित हमलों के बाद दुधकैयां गांव और आसपास के दो गांवों में तनाव काफी बढ़ गया। उन्होंने बताया कि घटना से आक्रोशित कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपियों के घरों का घेराव किया और उनमें आग लगा दी। हिंसा फैलने पर कुछ वाहनों में आगजनी की गई और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों पर पथराव किया गया। इस दौरान पांच से छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ग्रामीणों पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने और शांति बहाल करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पुलिस ने दूतकैंया गांव की हिंसा में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Rajim Violence CCTV Video

शहर की खबरें

गरियाबंद

और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am