Pendra News: राइस मिल में इस चीज के लिए आया था भालू, 30 फिट की ऊंचाई पर फंसा, कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल, वीडियो वायरल
Pendra News: टिन शेड पर बड़ी संख्या में लगे मधुमक्खी के छत्तों की ओर आकर्षित होकर भालू ऊपर चढ़ गया और वहीं दुबककर बैठ गया, जिससे मिल में काम कर …

Pendra News, image source: ibc24
- भालू शेड के ऊपरी हिस्से में फंसा
- भालू शहद खाने के लिए परिसर में घुस आया
- अंदर कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक
Pendra News: धनपुर के श्री साईं राइस मिल, पेंड्रा में मधुमक्खियों के छत्तों के शहद के चक्कर में घुसा भालू राइस मिल के टिन शेड पर करीब 30 फीट की ऊंचाई पर फंस गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भालू शहद खाने के लिए परिसर में घुस आया
मरवाही वन मंडल क्षेत्र के लरकेनी–धनपुर मार्ग पर स्थित श्री साईं फूड प्रोडक्ट राइस मिल में देर रात भालू शहद खाने के लिए परिसर में घुस आया। टिन शेड पर बड़ी संख्या में लगे मधुमक्खी के छत्तों की ओर आकर्षित होकर भालू ऊपर चढ़ गया और वहीं दुबककर बैठ गया, जिससे मिल में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
भालू शेड के ऊपरी हिस्से में फंसा
फिलहाल भालू शेड के ऊपरी हिस्से में फंसा हुआ है, जिससे मिल परिसर और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। राइस मिल प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए मिल के अंदर कर्मचारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है और आसपास लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है। मिल संचालक प्रदीप साहू द्वारा सुबह वन विभाग को सूचना दे दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर रखे हुए है।
Pendra News: वन अधिकारियों के अनुसार, भालू को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित तरीके से नीचे उतारकर देर शाम या रात तक जंगल की ओर खदेड़ने/रेस्क्यू करने की तैयारी की जा रही है। भालू के डर के कारण ग्रामीणों और मिल मजदूरों में चिंता है, इसलिए वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि मिल परिसर और आसपास के इलाके से दूर रहें।
इन्हे भी पढ़ें:
- CG Police Recruitment: रद्द होगी छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती प्रक्रिया ? गृहमंत्री विजय शर्मा ने निवास पर अभ्यर्थियों को बुलाया, जानें क्या हुई बातें
- Haseen Mastan Mirza: बार-बार हुआ रेप, ममेरे भाई से कराई जबरन शादी, कुख्यात डॉन की बेटी ने मोदी-शाह से लगाई मदद की गुहार
- Korba News: शर्मसार हुआ रिश्ता! पिता ने ही लूट ली नाबालिग बेटी की इज्जत, मां की गैरहाजिरी में किया घिनौना काम
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Pendra News: A bear entered a rice mill for this purpose, becoming trapped at a height of 30 feet, causing panic among the workers, and the video went viral
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm