BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Marwahi News: मामा के घर पहले मासूम बालक से किया अप्राकृतिक कृत्य, फिर हत्या कर फांसी पर लटका दिया, आरोपी के मोबाइल में मिले कई अश्लील वीडियो

Marwahi News: मामा के घर पहले मासूम बालक से किया अप्राकृतिक कृत्य, फिर हत्या कर फांसी पर लटका दिया, आरोपी के मोबाइल में मिले कई अश्लील वीडियो

Marwahi News

Marwahi News

tikesh Kumar
Published: 07 Nov 2025 | 8:24 pmModified: 07 Nov 2025 | 8:24 pm
HIGHLIGHTS
  1. शराब के गुस्से में मासूम के साथ दरिंदगी,
  2. निर्माणाधीन भवन में फांसी पर लटका दिया,
  3. शराब में हुए हत्यारे ने बनाया निर्मम खेल,

मरवाही: Marwahi News: मरवाही थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 नवंबर 2025 को 10 वर्षीय बालक का शव एक निर्माणाधीन मकान में फंदे पर लटका मिला था। शुरुआत में इसे आत्महत्या माना गया लेकिन मरवाही पुलिस की गहन जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट ने इसे क्रूरतापूर्ण हत्या का मामला साबित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

10 वर्षीय बालक की निर्मम हत्या का खुलासा (Marwahi child murder)

घटना की सूचना मिलते ही मरवाही थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में बालक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे मामला संदिग्ध लगने लगा। डीएसपी दीपक मिश्रा और फॉरेंसिक अधिकारी शांतनु राठौर ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी। पुलिस अधीक्षक एस.आर. भगत ने चिकित्सकों की टीम गठित कर बालक का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि बालक की मृत्यु आत्महत्या से नहीं, बल्कि हत्या के कारण हुई थी। टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ की जिसके दौरान मृतक के बुआ के बेटे अर्जुन (25 वर्ष), जो पसान क्षेत्र के ग्राम अमझर का निवासी है, पर संदेह गहराया। अर्जुन के मोबाइल की जांच में अप्राकृतिक कृत्यों से संबंधित कई वीडियो मिले।

शराब के गुस्से में मासूम के साथ दरिंदगी (Marwahi crime news)

Marwahi News: पुलिस की पूछताछ में अर्जुन ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि 1 नवंबर की रात वह शराब पीकर अपने मामा के घर आया था। खाना खाने के बाद जब सभी सो गए, तो उसने बाहर मौजूद अपने मामा के बेटे से विवाद किया। गुस्से में उसने बच्चे को पीटा जिससे वह अचेत हो गया। इसके बाद उसने बालक के साथ अनैतिक कृत्य किया और वारदात को छिपाने के लिए शव को पास के निर्माणाधीन भवन में ले जाकर साड़ी के टुकड़े से फंदा बनाकर लटका दिया। आरोपी के स्वीकारोक्ति बयान और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का पुनर्निर्माण किया और आवश्यक सबूत जुटाए। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

यह भी पढ़ें

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Marwahi News: Unnatural act done with innocent child at maternal uncle's house

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm