Sub-inspector Road Accident: महिला सब-इंस्पेक्टर ऋचा शर्मा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत.. स्कूटी पर थी सवार और तभी अचानक..
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक आकाश की मौत हो …

Sub-inspector Road Accident
- गाजियाबाद में महिला सब-इंस्पेक्टर की सड़क हादसे में मौत
- बलिया में ट्रक की टक्कर से दो
- यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारा
Sub-inspector Road Accident: गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला गाजियाबाद का है। यहाँ सड़क हादसे में एक महिला सब इंस्पेक्टर ऋचा शर्मा की मौत हो गई है। महिला उप निरीक्षक के मौत से समूचे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शव को पंचनामे और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की वजहों की जाँच की जा रही है।
कैसे हुआ हादसा?
शुरुआती जानकारी के मुताबि ऋचा शर्मा ड्यूटी से छूटने के बाद अपने स्कूटी पर सवार होकर घर के लिए निकली थी। इसी दौरान एक कुत्ते के बचाने के फेर में वह वाहन समेत सड़क गिर गई। ऋचा के सिर्फ पर गंभीर चोट आई थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल दाखिल कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
गाज़ियाबाद क़े कविनगर थाने में तैनात UP पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर रिचा शर्मा ( मूल निवासी कानपुर) की बीती रात एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह स्कूटी से अपने आवास की ओर लौट रही थीं। रास्ते में अचानक एक कुत्ता सामने आ गया, जिससे… pic.twitter.com/vDpI8dxgaX
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) August 18, 2025
बलिया और नोएडा में भी तीन की मौत
Sub-inspector Road Accident: उत्तर प्रदेश के बलिया और नोएडा में सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बलिया में बेल्थरा रोड के तुर्तीपार चट्टी के पास एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। चंदायल कला के रहने वाले इंद्रजीत राजभर (25) और धन्नजय वर्मा (29) जन्माष्टमी के लिए देवरिया के भागलपुर से फल-फूल खरीदकर बाइक से लौट रहे थे, तभी तुर्तीपार बैरियर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से उन्हें सीयर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंद्रजीत राजभर जगदीश राजभर के बेटे थे।वहीं धन्नजय वर्मा रमेश मौर्या के बेटे थे। हादसे की खबर सुनते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
ट्रक छोड़कर भागा चालक
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया। उभांव एसएचओ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।घटना को लेकर स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह रोड एक्सीडेंट शनिवार रात 9 से 10 बजे के बीच हुआ बताया गया है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज ने मारी टक्कर
Sub-inspector Road Accident: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक आकाश की मौत हो गई। आकाश राजस्थान का रहने वाला था, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। आकाश के भाई प्रदीप कुमार ने पुलिस को बताया कि आकाश नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। शुक्रवार शाम को वह अपने दोस्त के साथ राजस्थान से बाइक पर नोएडा लौट रहा था।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: ऋचा शर्मा ड्यूटी से लौटते समय स्कूटी से घर जा रही थीं। रास्ते में एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: A woman sub-inspector Richa Sharma died in a road accident in Ghaziabad.
GHAZIABAD
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm