हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर (उप्र), 17 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद, पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए ताकि उन्हें इलाज के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों को ये निर्देश दिए।
इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों से उन्होंने कहा कि सरकार इलाज में पूरी मदद करेगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंद लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाएगा और इसके बाद भी जरूरत पड़ी तो विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाए।
मुख्यमंत्री ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन के दौरान लोगों से कहा कि सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। उन्होंने अलग-अलग मामलों से जुड़ी अर्जियां निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सौंपी, साथ ही निर्देश दिया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध और निष्पक्ष होना चाहिए।
भाषा सं जफर रंजन शोभना
शोभना
लेखक के बारे में
Web Title: हर जरूरतमंद का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
GORAKHPUR
और भी पढ़ें ›जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pmसीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द
30 Sept 2026 | 9:51 pmलेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश
30 Sept 2026 | 9:44 pmवाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग
30 Sept 2026 | 8:30 pm