लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश
लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश
हरदोई (उप्र), 30 सितंबर (भाषा) हरदोई जिले के सखौरा गांव में जमीन मापे जाने के दौरान एक लेखपाल द्वारा एक ग्रामीण को कथित रूप से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत फंसाने की धमकी दिए जाने के मामले में जांच के आदेश दिये गए हैं।
घटना से संबंधित कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है।
शिकायतकर्ता गौरव पांडेय के मुताबिक, 27 सितंबर को जमीन की पैमाइश के दौरान लेखपाल आलोक त्रिपाठी ने उससे उसकी जाति के बारे में पूछा और दूसरे पक्ष के अनुसूचित जाति से होने की जानकारी मिलने पर उसे एससी-एसटी अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराकर फंसाने की धमकी दी।
पांडेय ने बताया कि इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया जिसमें लेखपाल और ग्रामीण के बीच बातचीत दिखाई दे रही है।
वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन का कहना है कि वीडियो के पूरे संदर्भ की भी जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।
उप जिलाधिकारी मयंक कुंडू ने बताया कि प्रशासन ने मामले की जांच संबंधित तहसीलदार को सौंपी है और जांच के दौरान संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
कुंडू ने बताया कि जांच रिपोर्ट दो दिन में आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रसारित वीडियो और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
भाषा सं. सलीम सिम्मी
सिम्मी
लेखक के बारे में
Web Title: लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश
HARDOI
और भी पढ़ें ›जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:53 pmरक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 11:22 pmमेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद
30 Sept 2026 | 11:22 pmटॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
30 Sept 2026 | 10:57 pmसपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
30 Sept 2026 | 10:07 pmसीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द
30 Sept 2026 | 9:51 pmवाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग
30 Sept 2026 | 8:30 pmउप्र में धर्म नहीं, जनता खतरे में है : चंद्रशेखर आजाद
30 Sept 2026 | 8:27 pm