AD · 728×90Advertisement

वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग
Bhasha
Published: 30 Sept 2026 | 8:30 pmModified: 30 Sept 2026 | 8:30 pm

वाराणसी (उप्र), 30 सितंबर (भाषा) वाराणसी में सिंधी समुदाय के सदस्यों ने छोटी शीतला घाट स्थित एक शिव मंदिर पर कथित रूप से अज्ञात लोगों द्वारा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ नाम का बोर्ड लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए ऐसा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

सिंधी समाज के कुछ लोगों ने वाराणसी नगर निगम में शिकायत देकर बोर्ड हटाने और मंदिर का नाम 'सिंधु गंगेश्वर महादेव' किये जाने की मांग की है।

सिंधी के सदस्यों ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में यह मुद्दा उठाया और बोर्ड लगाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और इस शिव मंदिर का नाम सिंधु गंगेश्वर महादेव करने का अनुरोध भी किया।

अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम की जनसुनवाई में सिंधी समाज के सदस्यों ने अराजक तत्वों द्वारा मंदिर के पास ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ नाम का बोर्ड लगाये जाने को अनुचित बताते हुए कहा कि ऐसा करके मंदिर का संबंध ऐसे देश से जोड़ा जा रहा है, जिसे वे आतंकवाद से जोड़कर देखते हैं।

नगर निगम के एक प्रवक्ता ने कहा, ''सरकारी अभिलेखों में पाकिस्तानेश्वर महादेव नाम से किसी स्थानीय मंदिर का उल्लेख नहीं है। सिंधी समुदाय के सदस्यों की शिकायत पर विचार किया जा रहा है। नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।''

पूर्व पार्षद और सिंधी समुदाय के सदस्य शंकर विशनानी ने कहा, ''छोटी शीतला घाट स्थित मंदिर की स्थापना उन सिंधी लोगों ने की थी, जो विभाजन के दौरान सिंध से वाराणसी आए थे।''

उन्होंने बताया कि सिंधी समाज के लोगों के पूर्वज अपने साथ एक शिवलिंग लेकर आए थे, जिसे गंगा में विसर्जित करने का उनका इरादा था मगर स्थानीय लोगों के सुझाव पर शिवलिंग को घाट पर ही स्थापित कर दिया गया और तब से यह मंदिर समुदाय के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है।

उन्होंने बताया कि सिंधी समाज के लोगों ने अधिकारियों से बोर्ड लगाने वालों की पहचान कर कार्रवाई करने और मंदिर का आधिकारिक नाम ‘सिंधु गंगेश्वर महादेव’ किए जाने का अनुरोध किया है।

भाषा सं. सलीम रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

People also search for:UP Temple Objection
शहर की खबरें
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm
लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

30 Sept 2026 | 9:44 pm
उप्र में धर्म नहीं, जनता खतरे में है : चंद्रशेखर आजाद

उप्र में धर्म नहीं, जनता खतरे में है : चंद्रशेखर आजाद

30 Sept 2026 | 8:27 pm