Guna News: हैकर्स के निशाने में आए जिला कलेक्टर…फेसबुक ID हैक कर लोगों से मांग रहे पैसे, जिला प्रशासन ने की लोगों से ये अपील
Guna News: हैकर्स के निशाने में आए जिला कलेक्टर…फेसबुक ID हैक कर लोगों से मांग रहे पैसे, जिला प्रशासन ने की लोगों से ये अपील

Guna News/ Image Credit: IBC24
- कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की फेसबुक ID हैक।
- साइबर अपराधियों ने फेसबुक ID हैक कर लोगों से मांगे रुपए।
- जिला प्रशासन ने की जनता से सतर्क रहने की अपील।
गुना। Guna News: गुना से बड़ी खबर गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की फेसबुक आईडी हैक हो गई है। साइबर ठगों ने ठगी करने की भी कोशिश की है! फेसबुक के जरिये msg भेजकर कुछ लोगों से पैसे मांगने की खबर भी सामने आई है। पता चलते ही गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने तत्काल पुलिस से भी शिकायत की है। चौंकाने वाली खबर इसलिए है कि एक जिम्मेदार पद पर बैठे हुए व्यक्ति की ही आईडी हैक हो गई है। जिले के कलेक्टर किशोर कन्याल की फेसबुक आईडी को साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है।
बताया जा रहा है हैकर कलेक्टर के नाम का और उनके फोटो का गलत इस्तेमाल कर रहा है। इसलिए उन्होंने अपील की है कि, अगर किसी भी तरह का फेसबुक मैसेज किसी व्यक्ति के पास पहुंचे तो सतर्क रहे हैं। जब तक पुलिस इस साइबर अपराधी का पता नहीं लगा लेती। चूंकि मैसेज कलेक्टर की आधिकारिक आईडी से भेजे जाने के कारण लोग भ्रमित ना हो। जैसे ही यह मामला सामने आया प्रशासन सतर्क हो गया। आईटी सेल भी इस पर निगरानी कर रहा है।
Guna News: इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, साइबर सेल पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर जिस व्यक्ति ने इस आईडी को हैक किया है वह कहां बैठकर इसका उपयोग कर रहा है। हैकर कहां से और किन माध्यमों से ऑपरेट कर रहा था। कलेक्टर किशोर कन्याल ने खुद अपील की है कि “मेरी फेसबुक आईडी हैक हुई है। कोई भी मेरे नाम पर पैसे की मांग पर भरोसा न करे।” प्रशासन ने जनता से अपील की है कि सावधान रहें, किसी भी संदिग्ध मैसेज की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
लेखक के बारे में
Web Title: District collector targeted by hackers... asking for money from people by hacking Facebook ID
गुना
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm